कैथरीन एलिज़ाबेथ मिडिलटन

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कैथरीन एलिज़ाबेथ मिडिलटन (Catherine Elizabeth Middleton) (जन्म - 9 जनवरी, 1982) जो 'केट' के नाम से प्रसिद्ध हैं, कैंब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम की पत्नी हैं।

[संपादित करें] परिचय

कैथरीन एलिज़ाबेथ मिडिलटन का जन्म 09 जनवरी, 1982 को रेडिंग शहर में हुआ था. मध्यवर्गीय परिवार से आने वाली केट अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं, केट जब दो साल की थीं तो उनके पिता नौकरी करने जॉर्डन चले गए थे जहाँ उनका परिवार ढाई साल तक रहा.

केट जॉर्डन की राजधानी अम्मान की एक नर्सरी में जाया करती थीं, 1986 में तब केट चार साल की थीं तब उनका परिवार ब्रिटेन वापस लौट आया और केट का दाख़िला सेंट एंड्रूज़ स्कूल में करा दिया गया जहाँ वे 1995 तक पढ़ीं. इसके बाद विल्टशर के मार्लबरो कॉलेज से उन्होंने रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की पढ़ाई की.

केट को टेनिस, हॉकी, नेटबॉल और एथलेटिक्स का शौक़ रहा है, वे अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व विभिन्न स्तरों पर करती रही हैं, ऊँची कूद में उन्हें महारत हासिल रही है.

एक अच्छी छात्रा के रूप में उन्हें ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा गोल्ड अवार्ड भी मिल चुका है.

वे इटली के फ्लोरेंस में स्थित ब्रिटिश इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर चुकी हैं, उन्होंने 2001 में प्रतिष्ठित सेंट एंड्रूज़ यूनिवर्सिटी में दाख़िला लिया जहाँ से उन्होंने कला के इतिहास में ग्रैजुएशन किया है.

वे यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम की खिलाड़ी रही हैं, इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उनकी मित्रता प्रिंस विलियम से हुई.

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद केट अपना पारिवारिक कारोबार संभाल रही थीं, पार्टी पीसेज़ नाम की उनकी कंपनी पार्टियों के आयोजन के लिए सामान मेल ऑर्डर पर भेजती है.

इसके अलावा केट लंदन में बच्चों के कपड़ों की दुकान चलाने वाली एक कंपनी के लिए भी पार्ट टाइम काम कर चुकी हैं.

2008 में केट ने एक और कंपनी शुरू की थी जो पार्टी पीसेज़ का ही हिस्सा था, इस कंपनी का फर्स्ट बर्थडेज़ था, यह कंपनी बच्चों का पहला जन्मदिन आयोजित करने का जिम्मा लेती है.

केट को पेंटिंग और फोटोग्राफ़ी का भी शौक़ रहा है.

लगभग दो साल पहले ख़बरें आई थीं कि प्रिंस विलियम और केट का रिश्ता ख़त्म हो गया है लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों फिर से एक साथ देखे जाने लगे.

[संपादित करें] वाह्य सम्पर्क

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ