के राघवन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
के राघवन
पृष्ठभूमि
अन्य नामराघवन मास्टर
जन्म2 दिसम्बर 1913
थलास्सेरी, मालाबार जिला, ब्रितानी भारत
निधन19 अक्टूबर 2013(2013-10-19) (उम्र 99)
थलास्सेरी, केरल, भारत
विधायेंभारतीय शास्त्रीय
हलका संगीत
माप्पीला गाने
पेशासंगीतकार, रचयिता
वाद्ययंत्रतबला
कीबोर्ड
तानपूरा
नगाड़ा
गायन
सक्रियता वर्ष(1951–2000)
(2007–2010)
लेबलएचएमवी इण्डिया

के॰ राघवन (मलयालम: കെ. രാഘവന്‍) (2 दिसम्बर 1913 – 19 अक्टूबर 2013), जिन्हें मुख्यतः राघवन मास्टर के नाम से जाना जाता है, एक मलयाली संगीत रचयिता थे। बाबूराज के साथ-साथ राघवन को अक्सर मलयालम फिल्म संगीत के पुनरोधार के लिए जाना जाता है। के राघवन ने मलयाली संगीत को पहचाना एवं एक नई दिशा दी। उन्होंने लगभग ४०० मलयाली सिनेमा में गानों की रचना की और मलयालम फ़िल्म उद्योग में चार दशकों तक सक्रिय रहे।[1]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

राघवन का जन्म २ दिसम्बर १९१३ को थलास्सेरी में लोकगायक एम कृष्णन और नारायणी के घर में हुआ।[2] उनका निधन ९९ वर्ष की आयु में १९ अक्टूबर २०१३ को थलास्सेरी में हुआ।[3][4]

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

राघवन का जन्म भारतीय राज्य केरल के थलास्सेरी नामक स्थान पर १९१३ में हुआ। उन्होंने बचपन से ही शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेना आरम्भ कर दिया और वो फुटबॉल के भी अच्छे खिलाड़ी थे।[5]

फ़िल्में[संपादित करें]

राघवन ने 400 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया, जिनमें 'निर्मलय', 'उत्तरायण', 'नगरमेंदी', 'उन्नियार्चा', 'रमनन' और 'कल्लीचेल्लम्मा' जैसी बेहतरीन फिल्में भी शामिल हैं।[4]

पुरस्कार[संपादित करें]

भारत सरकार द्वारा नागरीक सम्मान

केरल राज्य फ़िल्म पुरस्कार

  • 1973 – सर्वश्रेष्ठ संगीत निदेशक
  • 1977 – सर्वश्रेष्ठ संगीत निदेशक – पूजाकेडूक्कथा पूक्काल.[6]
  • 1997 – केरल राज्य लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – केरल सरकार द्वारा जे सी डेनियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

अन्य पुरस्कार

  • 2000 – सर्वश्रेष्ठ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
  • 2006 – स्वरालया येसुदास अवार्ड
  • 2011 – एम जी राधाकृष्णन पुरस्कार[7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Evergreen compositions" [सदाबहार रचनाएँ] (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. 9 फ़रवरी 2007. मूल से 8 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्टूबर 2013.
  2. "Raghavan Master is no more, his songs are forever" [राघवन मास्टर अब नहीं रहे, उनके गीत सदा रहेंगे]. टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 23 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अक्टूबर 2013.
  3. "Mathrubhumi English – Legendary music director Raghavan master passes away". मूल से 22 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्तूबर 2013.
  4. "मलयालम म्यूजिक डायरेक्टर के. राघवन का निधन". नवभारत टाइम्स. 19 अक्टूबर 2013. मूल से 23 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्टूबर 2013.
  5. "Music director Raghavan passes away" [संगीत निदेशक राघवन चल बसे]. द हिन्दू. मूल से 21 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्टूबर 2013.
  6. "STATE FILM AWARDS 1969 – 2008". The Information & Public Relations Department of Kerala. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्टूबर 2013.
  7. "MG Radhakrishnan Award to Raghavan master". मूल से 27 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्तूबर 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]