के एस सुदर्शन
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
श्री कुप्पाहाली सीतारमय्या सुदर्शन (जन्म : १८ जून, १९३१) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक थे। मार्च २००९ में श्री मोहन भागवत को छठवाँ सरसंघचालक नियुक्त कर स्वेच्छा से पदमुक्त हो गये।
[संपादित करें] जीवनी
श्री के एस सुदर्शन का जन्म रायपुर (छत्तीसगढ़) में एक कन्न्डभाषी परिवार में हुआ था। उन्होने जबलपुर के राजकीय इंजीनियरी महाविद्यालय (सागर विश्वविद्यालय) से दूरसंचार प्रौद्योगिकी में स्नातक की उपाधि अर्जित की। १६ जनवरी, २००९ को मेरठ के शोभित विश्वविद्यालय ने उनको 'डॉक्टर आफ आर्ट्स' की मानद उपाधि से विभूषित किया।
|
||||||||||||||