केशा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गायिका केशा

्माता डॉक्टर ल्यूक के लेबल "केमोसाबे रिकॉर्ड्स" के लिए चुने गए थे। उनकी सफलता २००९ की शुरुआत में हुई थी। उनकी पहली एल्बम "अनिमल" २०१० में रिलीज़ हुई थी। केशा की संगीत और छवि ने उसे तुरंत व्यावसायिक सफलता के लिए प्रेरित किया। उसने तीन और सफल एकल प्राप्त किए-"टिक टोक", "वी र हू वी र" और एकाकी कलाकार के रूप में "टिंबर" नामक गाना भी। उसी दौरान वह अन्य कलाकारों के लिए गीत भी लिखती थी। उसकी दूसरी एल्बम, "वारियर" २०१२ में रिलीज़ हुई थी। "टिक टोक" इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाले डिजिटल सिंगल्स में से एक है। विभिन्न शैलियों और कलाकारों से प्रभावित, केशा मुख्य रूप से १९८० के दशक के संगीत से प्रेरणा प्राप्त करती है। "मडोना", "क्यून" और "बेक" से वह प्रभावित है। कन्ड्री, पॉप रॉक और इलेक्ट्रॉनिक संगीत के साथ प्रयोग करने के बाद, केशा बाद इलेक्ट्रॉनिक संगीत के साथ ही जुडी रही। उसका संगीत के विषय आमतौर पर पलायनवाद, पार्टीिंयिंग, व्यक्तित्व, अलौकिक क्षणों, विद्रोह, और दु:ख आदि है। केशा जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ती है। उसे कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त हुए हैं।