केबेले

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

केबेले (ቀበሌ, kebele), जिसका अर्थ अम्हारी भाषा में मुहल्ला होता है,[1] इथियोपिया की प्रशासनिक व्यवस्था में सबसे छोटे दर्जे के उपविभाग का नाम होता है। भारत के दिल्लीमुम्बई क्षेत्रों की तुलना में केबेले लगभग वॉर्ड के बराबर होते हैं। इथियोपिया में सबसे ऊपर का विभाग किलिल (प्रदेश) होता है, फिर ज़ोन (अंचल), फिर वोरेडा (ज़िला) और फिर केबेले आते हैं। कुल मिलाकर इथियोपिया में लगभग ३०,००० केबेले हैं।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Concise Amharic Dictionary: Amharic-English : English-Amharic, Wolf Leslau, pp. 399, Otto Harrassowitz Verlag, 1976, ISBN 9783447017299, ... locality ቀበሌ qäbäle ...
  2. The Kebele System - Ethiopia - Fahamu Refugee Programme Archived 2016-03-05 at the वेबैक मशीन, Magnus Treiber, Universität Bayreuth, ... The Kebele System is a tight system of neighbourhood administration and control in urban Ethiopia (‘kebele’ – Amharic for ‘neighbourhood’) ... Every neighbourhood in Ethiopia’s larger cities has its own Kebele office, comprising around 500 households per unit. Addis Ababa has 330 Kebeles, organised in 28 Woredas – the next higher administrative unit, equivalent to a district. Today’s Ethiopia contains more than 30.000 Kebeles in total. ...