कुष्ठ
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
कुष्ठ रोग चिरकालीन संक्रामक रोगों में से एक है। यह मुख्य रुप से मानव त्वचा, ऊपरी श्वसन पथ की श्लेष्मिका, परिधीय तंत्रिकाओं, आंखों और शरीर के कुछ अन्य क्षेत्रों को प्रभावित करता है। कुष्ठ यह न तो आनुवंशिक है और न ही दैवीय प्रकोप अपितु यह रोग एक रोगाणु से होता है। समान्यत त्वचा पर पाये जाने वाले पीले या ताम्र रंग के धब्बे जो सुन्न हों या रंग तथा गठन में परिवर्तन दिखाई दे, तो यह कुष्ठ रोग के लक्ष्ण हो सकते है। यह रोग छूने से नहीं फैलता।