किल्ली कृपा रानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
किल्ली कृपा रानी
जन्म 19 नवम्बर 1965Edit this on Wikidata
श्रीकाकुलम Edit this on Wikidata
नागरिकता भारत Edit this on Wikidata
शिक्षा आंध्र मेडिकल कॉलेज Edit this on Wikidata
पेशा राजनीतिज्ञ, चिकित्सक Edit this on Wikidata
पदवी १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची Edit this on Wikidata
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस Edit this on Wikidata
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

डॉ० किल्ली कृपा रानी (जन्म 19 नवम्बर 1965) आंध्र प्रदेश की सक्रिय राजनीति से जुड़ी महिला हैं। वह एक पूर्व सांसद रह चुकी हैं। वह 2009 से 2014 तक श्रीकाकुलम का भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। [1]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

किल्ली कृपा रानी का जन्म श्रीकाकुलम में हुआ। रानी ने एम० बी० बी० एस० शिक्षा आंध्र मेडिकल कॉलेज, विशाखापट्टनम से पूरी की। रानी का विवाह राममोहन राव से जून 12 1985 को सम्पन्न हुआ। इस विवाह से दो पुत्र पैदा हुए।

कार्य[संपादित करें]

डॉ० किल्ली कृपा रानी एक प्रशिक्षित डॉक्टर हैं। इसके अतिरिक्त वह अपने पति डॉ० राममोहन राव के नाम से चल रहे धर्मार्थ न्यास की संयोजक भी हैं। पिछले बीस सालों से ग्रामीन क्षेत्रों में मुफ़्त पीने का पानी पहुँचाने के प्रयासों में लगी हैं। मोतियाबिंद से परेशान गरीबों का वह मुफ़्त ऑपरेशन करवाती हैं। वह मन्दिर, मस्जिद और गिरजाघरों के बनाने और नवीकरण में भी रुचि रखती हैं। छात्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए वह विभिन्न योग्यता परिक्षाएँ आयोजित करती हैं। [2]

रानी 2004 के संसदीय चुनाव हार गई थी। परन्तु वह 2009 के चुनाव में वह चार बार के सांसद येर्रन नायुडु को हराकर सांसद बनने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं।[3]

रानी को मनमोहन सिंह कैबिनेट में सूचना और सूचना प्रौद्योगिकी की राज्य स्तरीय मंत्री का दायित्व दिया गया था।

रुचि[संपादित करें]

रानी को पढ़ने का शौक़ है। उन्हें नशानेबाज़ी (राइफ़ल और पिस्तौल), स्कॉश और क्रिकेट से भी दिलचस्पी है। उन्होंने एक किताब अंग्रेज़ी में प्रकाशित की है जिसका शीर्षक "द हंड्रेड यर्स सागा ऑफ़ नेहरूज़ फ़ैमिली" (The 100 years saga of Nehru's family) है। [2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Profile of Members". Government of India. मूल से 1 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 1, 2012.
  2. "DoT Page". DoT. मूल से 6 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 फ़रवरी 2014.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2015.