कितने चौराहे
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है। ![]()
कितने चौराहे एक उपन्यास है जिसके रचायिता फणीश्वर नाथ रेणु हैं । इस उपन्यास में आजादी के ठीक पहले तथा उसके अन्त में आजादी के तुरत बाद के ग्रामीण भारत में हो रही गतिविधियों को चित्रित किया गया है । उपन्यास का परिवेश, रेणु के अन्य उपन्यासों की तरह, उत्तरी बिहार का कोशी क्षेत्र है ।
रेणु इस उपन्यास को एक युवा बलिदानी को समर्पित करते हैं :
किशोर शहीद ध्रुव कुण्डु को-
उन्होंने कहा - आगे मत बढ़ो, लौट जाओ ।
तुमने कहा - झंडा फहराकर ही लौटूँगा ।
उन्होंने कहा - गोली मार दूँगा ।
तुमने छाती तान दी ।
झंडा तुमने फहराया
उन्होंने गोली दाग दी,
गोली दाग दी ! ...

