कासाइ-पूर्वी प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कासाइ-पूर्वी प्रान्त
Kasaï-Oriental Province
मानचित्र जिसमें कासाइ-पूर्वी प्रान्त Kasaï-Oriental Province हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : म्बुजी-मायी
क्षेत्रफल : १,७३,११० किमी²
जनसंख्या(२०१०):
 • घनत्व :
६५,५६,९१७
 ३८/किमी²
उपविभागों के नाम: क्षेत्र
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): त्शीलूबा, फ़्रान्सीसी


कासाइ-पूर्वी प्रान्त (फ़्रान्सीसी: Kasaï-Oriental, अंग्रेज़ी: East Kasai) अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के मध्य हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।[1] इस प्रान्त का नाम इसमें से गुज़रने वाली कासाइ नदी पर पड़ा है।

विवरण[संपादित करें]

कासाइ-पूर्वी प्रान्त में लूबा जनजाति के लोगों की बहुतायत है। १९६० में जब कांगो बेलजियम से स्वतंत्र हुआ तो देश के समुदायों के बीच होने वाली खींचातानी ने उस समय के 'दक्षिण कासाइ' नामक प्रान्त में अलगाववाद की भावना को जन्म दिया। इसमें ऐसी बेलजियाई कम्पनियों ने भी उकसाने का काम किया जो यहाँ की खनिज की खानों पर अपना अधिकार बनाए रखना चाहतीं थीं। दक्षिण कासाइ ने स्वतंत्रता घोषित करी तो कांगो की केन्द्रीय सरकार ने इसपर क़ब्ज़ा करने के लिये विद्रोह को कुचलना शुरु कर दिया। सितम्बर १९६१ में उन्होने प्रान्त पर नियंत्रण पा लिया लेकिन झड़पें १९६२ तक चलती रहीं। इसमें हज़ारों लोगों की मृत्यु हो गई।

प्रान्तीय राजधानी म्बुजी-मायी के आसपास हीरे की कई खानें हैं और वज़न के हिसाब से दुनिया का १०% हीरा यहीं उत्पादित होता है।

कुछ नज़ारे[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Brett Kebble: The Inside Story Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन, Barry Sergeant, pp. 239, Zebra, 2006, ISBN 9781770073067, ... Today, Congo, République Démocratique du Congo, the Congo, until recently Zaire, but always the Congo, a country roughly the size of Western Europe, has, of course, its capital, Kinshasa. There are ten provinces ...