कालपी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
कालपी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में स्थित एक नगर है। यह यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है। माना जाता है कि कालपी, प्राचीन काल में कालप्रिया नगरी के नाम से विख्यात थी, समय के साथ इसका नाम संक्षिप्त होकर कालपी हो गाया। कहा जाता है कि इसे चौथी शती में राजा वसुदेव ने बसाया था।