कार्बन डाईऑक्साइड

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

(कार्बन डाईआक्साइड से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कार्बन डाइआक्साइड एक रसायनिक यौगिक है जिसका निर्माण आक्सीजन के दो परमाणु तथा कार्बन के एक परमाणु से मिलकर हुआ है. सामान्य तापमान तथा दबाव पर यह गैसीय अवस्था में रहती है. वायुमंडल में यह गैस 0.03% 0.04% तक पाई जाती है, परन्तु मौसम में परिवर्तन के साथ वायु में इसकी सान्द्रता भी थोड़ी परिवर्तित होती रहती है. यह एक ग्रीनहाउस गैस है, क्योंकि सूर्य से आने वाली किरणों को तो यह पृथ्वी के धरातल पर पहुंचने देती है परन्तु पृथ्वी की गर्मी जब वापस अंतरिक्ष में जाना चाहती है तो यह उसे रोकती है. पृथ्वी के सभी सजीव अपनी श्वसन की क्रिया में कार्बन डाइआक्साइड का त्याग करते है. जबकि हरे पेड़-पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करते समय इस गैस को ग्रहण करके कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करते हैं. इस प्रकार कार्बन डाइआक्साइड कार्बन चक्र का प्रमुख अवयव है.