कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुरबख्श सिंह ढिल्लों

१९४० के दशक में गुरबख्श सिंह ढिल्लों
जन्म 18 मार्च 1914
अल्गों, पंजाब, ब्रितानी भारत
देहांत 6 फ़रवरी 2006(2006-02-06) (उम्र 91)
ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत
निष्ठा ब्रितानी भारत (1940 – 1942)
आजाद हिन्द (1942 – 1945)
युद्ध/झड़पें मलाया अभियान

कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों (जन्म- 18 मार्च, 1914; मृत्यु- 6 फ़रवरी, 2006) आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।

इन्हें सिंगापुर में युद्धबंदी बना लिया गया था। बाद में ब्रिटिश सेना ने उन पर कोर्ट मार्शल की कार्यवाई की थी। कर्नल प्रेम सहगल, कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों और मेजर जनरल शाह नवाज ख़ान को क्रमश: मलाया, सिंगापुर और बर्मा में युद्धबंदी बना लिया गया था। ब्रिटिश सम्राट के विरुद्ध युद्ध करने का आरोप लगाकर प्रेम सहगल, गुरबख्श सिंह और शाह नवाज ख़ान पर मुक़दमा चलाया गया और ब्रिटिश सेना ने कोर्ट मार्शल की कार्यवाई की। इन तीनों पर देशद्रोह और प्रताड़ना और यहां तक की हत्या के आरोप लगाये गये थे। भूला भाई देसाई, कैलाश नाथ काटजू, सर तेज बहादुर सप्रू के नेतृत्व में कई वकील बचाव पक्ष का हिस्सा थे। उक्त कोर्ट मार्शल पर आधारित एक फ़िल्म 'रागदेश' का भी निर्माण हुआ। इस फ़िल्म का निर्माण तिग्मांशू धूलिया ने किया था। इस पीरियड फ़िल्म में कुनाल कपूर, अमित साध और मोहित मारवाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेताओं ने अपनी-अपनी भूमिकाएँ निभाने के लिए आईएनए अधिकारियों के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की थी। कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों को सन 1998 में भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया। कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन ब्रिटिश इंडियन आर्मी में कमीशंड अफ़सर (सीनियरिटी दिनांक 26 जुलाई 1939 से) 14 वीं पंजाब रेजीमेंट की पहली बटालियन (शेर दिल पलटन) में बतौर सैकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर थे। उनकी कमीशंड आईडी IC 336 थी। कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन के दो पुत्र रहे हैं, अमरजीत सिंह ढिल्लन व सर्वजीत ढिल्लन (छब्बू)। स्वर्गीय अमरजीत सिंह ढिल्लन की धर्मपत्नी श्रीमती पूर्णिमा ढिल्लन विश्व विख्यात लेखिका हैं और सर्वजीत सिंह ढिल्लन व उनके दो पुत्र -जगजीत सिंह ढिल्लन और सुखदीप सिंह ढिल्लन ग्राम हातोद जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में कृषक हैं। जगजीत सिंह ढिल्लन के पुत्र का नाम करन ढिल्लन है और पुत्री का नाम डिंपल ढिल्लन है। सुखदीप ढिल्लन के पुत्र का नाम दक्ष ढिल्लन है और पुत्री का नाम दर्शिका ढिल्लन है।



उन्हें सन १९९८ में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]