कराइना तारामंडल

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
कराइना तारामंडल

कराइना खगोलीय गोले के दक्षिणी भाग में दिखने वाला एक तारामंडल है। यह कभी आरगो नौका तारामंडल में शामिल होता था लेकिन अब वह तारामंडल तीन हिस्सों में बाँट दिया गया है। रात के आसमान का दूसरा सब से रोशन तारा, अगस्ति, इसमें शामिल है।

[संपादित करें] अन्य भाषाओँ में

अंग्रेज़ी में कराइना तारामंडल को "करैना कॉन्स्टॅलेशन" (Carina constellation) लिखा जाता है। कराइना लातिनी भाषा का लफ़्ज़ है और इसका अर्थ है "किश्ती का पेंदा (यानि आधार)"। फ़ारसी में इसे "शाहतख़्ता" (شاه‌تخته) और अरबी में इसे "अल-क़ायदा" कहा जाता है - इन दोनों का अर्थ "आधार" ही होता है।

[संपादित करें] कराइना में खगोलीय वस्तुएँ

रात्री के आकाश में क्षीरमार्ग (हमारी आकाशगंगा) का फैलाव इस तारामंडल से गुज़रता है इसलिए इसमें बहुत से खुले तारागुच्छ देखे जा सकते हैं। हर साल आकाश में कराइना के क्षेत्र में एटा कैरिनिड्स नाम की उल्कापिंडों की बौछारें देखी जा सकती हैं जो सब से ज़्यादा जनवरी २१ के आसपास होती हैं.

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ