करन कुन्दरा
| करन कुन्दरा | |
|---|---|
| जन्म | 11 अक्टूबर 1984 जालंधर, पंजाब, भारत |
| निवास | मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत |
| व्यवसाय | अभिनेता, मॉडल |
| सक्रिय वर्ष | २००९-वर्तमान |
| कद | 6 फीट 1 इंच (1.85 मी.) |
| Website | |
| karankundra.net | |
करन कुन्दरा (जन्मगत नाम: वीर करन कुन्दरा, जन्म अक्तुबर ११, १९८४, स्थान जालंधर, पंजाब)एक भारतीय टीवी अभिनेता हैं| टीवी दुनिया में आने से पहले ये अपने पारिवारिक व्यवसाय में थे|[1]
अनुक्रम |
व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]
इनका जन्म जालंधर (पंजाब, भारत) के एक व्यवसाय परिवार में हुआ था| वह अपने परिवार के सबसे युवा सदस्य हैं और उनके तीन बहनें भी है जो उनसे उमर में बडी है| करन कुन्दरा ने अपनी पढ़ाई राजस्थान के अजमेर स्थित मेयो कॉलेज में की थी और वह एक एमबीए की डिग्री प्राप्त कर स्नातक बने| यह डिग्री उन्हें युएसए से प्राप्त हुआ था|
करन कुन्दरा 'कितनी मुहब्बत है' धारावाहिक से अपनी पूर्व सह-अभिनेत्री कृतिका कामरा को लगभग फरवरी २०१० से २०१२ की शुरुआत तक २ साल तक डॅटिंग कर चुके हैं|
एक मॉडल से अभिनेता होने, एवं एक व्यापारी होने के साथ साथ करन एक अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर के मालिक भी है|वह अपने पिता के साथ निर्मित हो रही इमारतों को ढांचागत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का व्यवसाय करते हैं|पंजाब के जालंधर शहर में स्थित 'इन्सिग्निया शॉपिंग मॉल' इनकी हाल ही में निर्मित प्रकल्पों में से एक है|
टेलिविज़न[संपादित करें]
करन ने अपनी अभिनय की शुरुआत २००८ में एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर प्रसारित धारावाहिक 'कितनी मुहब्बत हैं' में अर्जुन पुंज की मुख्य भूमिका से की थी| २००९ में उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'बेताब दिल की तमन्ना है' में वीरु की मुख्य भूमिका निभाई| इसी चैनल पर प्रसारित 'आहट' धारावाहिक में एक युवराज के भूत का किरदार निभाने के बाद वह स्टार प्लस पर प्रसारित डांस रिएलिटी शो 'ज़रा नच के दिखा' में हिस्सा लिया|
करन को आखिरी बार अपनी पहली सीरियल 'कितनी मुहब्बत है' के सीक़्वल (इमेजिन टीवी पर प्रसारित) में अर्जुन सिंहानिया की मुख्य भूमिका में अभिनय करते हुए देखा गया था| जनता की मांग पर इस धारावाहिक को वापस लाया गया था|[2]
| वर्ष | धारावाहिक | भूमिका | सह-अभिनेत्री | चैनल |
|---|---|---|---|---|
| २००९ | कितनी मुहब्बत है | अर्जुन पुंज | कृतिका कामरा | एनडीटीवी इमेजिन |
| २००९-२०१० | बेताब दिल की तमन्ना है | वीरु | सुमना दास | सोनी एंटरटेन्मेंट टेलिविज़न |
| २०१० | आहट | हर्ष खांडेपारकर | क्रतिका सेनगार | सोनी एंटरटेन्मेंट टेलिविज़न |
| २०१० | ज़रा नच के दिखा | स्वयं | स्टार प्लस | |
| २०१०-२०११ | कितनी मुहब्बत है सीज़न २ | अर्जुन सिंहानिया | कृतिका कामरा | इमेजिन टीवी |
| २०१२-वर्तमान | गुमराह एंड ऑफ इनोसेंस | स्वयं (संचालक) | चैनल वी एवं स्टार प्लस | |
| २०१२ | तेरी मेरी लव स्टोरीज़ | करन कपूर | पूजा शर्मा | स्टार प्लस |
| २०१२ | वी द सीरियल | स्वयं | कृतिका कामरा | चैनल वी |
फिल्मों की सूची[संपादित करें]
- प्योर पंजाबी - 2011-12
- जट रोमांटिक - 2012
सम्बन्धित जानकारी[संपादित करें]
- ↑ Karan Kundra Profile-family,new show and other info
- ↑ NetNewsPublisher. "Karan Kundra in new look for Kitni Mohabbat Hai 2!". Netnewspublisher.com. http://www.netnewspublisher.com/karan-kundra-in-new-look-for-kitni-mohabbat-hai-2/. अभिगमन तिथि: 2012-05-28.