कप्रीवी प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कप्रीवी
Caprivi
मानचित्र जिसमें कप्रीवी Caprivi हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : कतीमा मुलीलो
क्षेत्रफल : १४,७८५ किमी²
जनसंख्या(२०११):
 • घनत्व :
९०,१००
 ६.१/किमी²
उपविभागों के नाम: चुनावक्षेत्र
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): सिलोज़ी, ओशिवाम्बो


कप्रीवी (Caprivi) दक्षिणी अफ़्रीका में स्थित नामीबिया देश के १३ प्रदेशों में से एक है। इसका नाम कप्रीवी पट्टी के भौगोलिक क्षेत्र पर पड़ा है। कतीमा मुलीलो इस प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है।[1]

विवरण[संपादित करें]

कप्रीवी लगभग पूरी तरह अन्य देशों से घिरा है और इसका अन्य नमीबिया से केवल पश्चिम में कवांगो प्रदेश के साथ लगी सीमा के द्वारा सम्पर्क है। कप्रीवी में तापमान ऊँचा रहता है। यहाँ दिसम्बर से मार्च तक बारिश का मौसम रहता है और भारी मात्रा में वर्षा होती है। यहाँ का इलाक़ा दलदली क्षेत्रों, जंगलों, बाढ़ग्रस्त मैदानों और आर्द्रभूमि से भरपूर है। ज़ाम्बेज़ी नदी के अलावा इस प्रदेश से कुआंदो नदी और क्वांदो नदी भी गुज़रती हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Namibia: Country Brief, pp. 3, World Bank Publications, 2009, ISBN 9780821378717, ... Namibia has three tiers of government: national, regional, and local. The country is divided into 13 regions ...