कपिलदेव

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(कपिल देव से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
भारतीय पताका
कपिल देव
भारत (IND)
पूरा नाम कपिल देव रामलाल निखंज
जन्म 6 जनवरी, 1959
बल्लेबाज़ी का तरीक़ा दाहिने हाथ के बल्लेबाज़
गेंदबाज़ी का तरीक़ा दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज़
टेस्ट क्रिकेट एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट
मुक़ाबले 131 225
बनाये गये रन 5248 3783
बल्लेबाज़ी औसत 31.05 23.79
100/50 8/27 1/14
सर्वोच्च स्कोर 163 175*
फेंकी गई गेंदें 27740 11202
विकेट 434 253
गेंदबाज़ी औसत 29.64 27.45
पारी में 5 विकेट 23 1
मुक़ाबले में 10 विकेट 2 नहीं है
सर्वोच्च गेंदबाज़ी 9/83 5/43
कैच/स्टम्पिंग 64/0 71/0

28 अप्रैल, 2007 के अनुसार
स्रोत: [1]

कपिलदेव भारत के सफलतम हरफनमौला खिलाड़ी हैं। कपिलदेव और उनके आँकङे इस बात के प्रमाण हैं। भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का जन्म 6 जनवरी, 1959 को हरियाणा में हुआ था। कपिल देव ने सन 1975 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्रवेश किया। उनका जन्म एक लकड़ी व्यापारी के यहाँ हुआ।

अनुक्रम

[संपादित करें] ऑलराउंडर

उन्होंने सन 1978 में पाकिस्तान में प्रथम टैस्ट मैच खेला। कपिल गेंद को सही दिशा देने में माहिर हैं। भारतीय क्रिकेट दल में मध्यम तीव्र गति के गेंदबाज़ी की कमी को उन्होंने बहुत हद तक दूर कर दिया है। कपिल अपनी प्रभावशाली मध्यम गति की गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी से विश्व के श्रेष्ठ आलराउंडर बन चुके हैं। कपिलदेव इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी इयान बॉथम के बाद विश्व के ऐसे दूसरे आलराउंडर हैं जिन्होंने 83 मैचों में 300 विकेट लेकर तथा 3000 से अधिक रन बनाकर दोहरी सफलता प्राप्त की है।

[संपादित करें] कीर्तिमान

कपिल देव ने 20 वर्ष की उम्र में ही एक हज़ार बनाने तथा 100 विकेट लेने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कीर्तिमान केवल एक साल और 109 दिन में ही बना है।

[संपादित करें] विश्व कप विजेता

भारतीय क्रिकेट टीम को सन. 1983 में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में विश्व विजेता बनाने का श्रेय कपिल देव को है। विश्व कप में उनके द्वारा बनाये गये 175 रनों की ऐतिहासिक पारी क्रिकेट जगत में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गई है।

[संपादित करें] आत्मकथा

अपनी आत्मकथा 'बाई गॉड्स डिक्री' में उन्होंने भारतीय क्रिकेट और अपने जीवन के बारे में स्पष्ट लिखा है कि मैंने एक लकड़ी व्यापारी के यहाँ जन्म लिया। 13 वर्ष की उम्र के पहले मैंने क्रिकेट नहीं खेली। यह उस समय हुआ जब सैक्टर 16 की टीम में एक खिलाड़ी की कमी हो गई और मुझे शामिल कर लिया गया। यह केवल एक अवसर था। उनका विचार है कि जीतने के लिए खेलो। आक्रमण करो, रन बनाओं और विकेट लो। कभी प्रयत्न करना बंद मत करो।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ