ओजोन
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
ओजोन (O३) आक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली एक गैस है जो वायुमण्डल में बहुत कम मत्रा (०.०२%) में पाई जाती हैं । यह तीखे गंध वाली अत्यन्त जहरीली गैस है । जमीन के सतह के उपर अर्थात नीचले वायुमंडल में यह एक खतरनाक दुषण है, जबकि वायुमंडल की उपरी परत ओजोन परत के रुप में यह सूर्य की पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी के जीवन को बचाती है । ओजोन आक्सीजन का एक बहुरूप है ।