ओएनजीसी केंद्रीय विद्यालय, देहरादून

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ओएनजीसी केंद्रीय विद्यालय
स्थापना द्वारा: ओएनजीसी, १९८८ में
प्रधानाचार्य श्री बी एन सिन्हा
स्थिति भारतदेहरादून, उत्तराखंड, भारत
संबंद्धता केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
विद्यार्थी २,००० अनुमानित
नीति वाक्य (मोटो) प्रशंसा और उदाहरण द्वारा अध्यापन (Teaching by praise and example)
रंग नीला
प्रकार सरकारी विद्यालय
मुखपृष्ठ https://web.archive.org/web/20090922011551/http://www.kvongcddn.com/

केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, देहरादून, अगस्त १९८० में अस्तित्व में आया और यह केंद्रीय विद्यालय संगठन का एक प्रतिष्ठित विद्यालय है। यह विद्यालय केवीएस नई दिल्ली, की एक घटक इकाई है और मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है।

विद्यालय का प्रबंधन स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा किया जाता है, जिसका अध्यक्ष, जी एम ओएन्जीसी, होता है। वीएमसी द्वारा भवन रखरखाव, अन्य उपकरण, आवर्ती और अनाअवर्ती शुल्क और अन्य प्रशासनिक शुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

विद्यालय के बारे में सामान्य जानकारी इस प्रकार है:-

  • देहरादून में स्थिति : कौलागढ़ रोड, देहरादून, जिला - देहरादून, उत्तराखंड - २४८ ००१
  • दिशा : यह घंटाघर से ३ किलोमीटर की दूरी पर कौलागढ़ रोड़ पर स्थित है।
  • अन्य विशेषतायें/विशेष रुचि : इस विद्यालय में लगभग २,००० छात्र-छात्राएँ हैं और यहां कक्षा एक से लेकर १२ वीं तक है। लड़के और लड़कियों दोनों के लिए उपलब्ध इस विद्यालय में कम्प्यूटर और विज्ञान प्रयोगशाला भी है।


बाहरी कडियाँ[संपादित करें]