ऑटो एक्स्पो

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
ऑटो एक्स्पो २००८, भारतीय वाहन उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन।

ऑटो एक्सपो (वाहन प्रदर्शनी) भारत की राजधानी दिल्ली में हर दो साल में आयोजित होने वाला एक व्यापार मेला हैं। इसका आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होंता है। शंघाई मोटर शो के बाद यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा वाहन व्यपार मेला है। मेले का आयोजन ऑटोमोटिव कम्पोनेंट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (एक्मा),भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता संघ (सियाम) और कन्फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्रीज (CII) मिल कर करतें है।

नौंवां ऑटॊ एक्स्पो २००८ [संपादित करें]

भारतीय वाहन उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन नौंवा ‘ऑटो एक्स्पो’ (वाहन प्रदर्शनी) दिल्ली में हुआ। भारत दुपहिया वाहनों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। 12 हजार वर्गमीटर में ऑटो एक्स्पो का आयोजन हुआ था । इस मेले में ऑटोमोबाइल उद्योग से जुड़ी 2000 कंपनियों ने भाग लिया। इसमें 60 प्रतिशत भारतीय और 40 प्रतिशत विदेशी भागीदार थीं। मेला 17 जनवरी २००८ तक चला था। भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रगति के प्रतीक आटो एक्सपो के नौवें संस्करण में विभिन्न वर्गों में 30 नए वाहनों को उतारा गया था।[1]

संदर्भ [संपादित करें]

  1. हिन्दी मीडिया