ऐल्बर्ट आइनस्टाइन

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
अल्बर्ट आइन्स्टाइन

१९२१ में आइन्स्टाइन
जन्म 14 मार्च 1879
Ulm, वुर्ट्टनबर्ग, जर्मन साम्राज्य
मृत्यू 18 अप्रैल 1955(1955-04-18) (aged 76)
प्रिंस्टन, न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य
निवास Germany, Italy, Switzerland, Austria, Belgium, United Kingdom, United States
नागरिकता
क्षेत्र भौतिकी
संस्थाएँ
मातृसंस्था
डॉक्टरेट सलाहकार Alfred Kleiner
Other academic advisors Heinrich Friedrich Weber
Notable students
प्रसिद्ध कार्य
पुरस्कार
जीवन संगी Mileva Marić (1903–1919)
Elsa Löwenthal, née Einstein, (1919–1936)
Signature
आइन्सटाइन

अल्बर्ट आइंस्टाइन एक सैद्धांतिक भौतिकविद थे। वे १४ मार्च १८७९ को जन्मे और १८ अप्रैल १९५५ को उनका निधन हो गया। वे सबसे अधिक सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण E = mc2 के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सैद्धांतिक भौतिकी, खासकर प्रकाश-विद्युत ऊत्सर्जन की खोज के लिए १९२१ में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

आइंसटाइन ने सापेक्षता के विशेष और सामान्य सिद्धांत सहित कई योगदान दिए। उनके अन्य योगदानों में- सापेक्ष ब्रह्मांड, केशिकीय गति, क्रांतिक उपच्छाया, सांख्यिक मैकेनिक्स की समस्याऍ, अणुओं का ब्राउनियन गति, अणुओं की उत्परिवर्त्तन संभाव्यता, एक अणु वाले गैस का क्वांटम सिद्धांतम, कम विकिरण घनत्व वाले प्रकाश के ऊष्मीय गुण, विकिरण के सिद्धांत, एकीक्रीत क्षेत्र सिद्धांत और भौतिकी का ज्यामितीकरण शामिल है।

आइंसटाइन ने पचास से अधिक शोध-पत्र और विग्यान से अलग किताबें लिखीं। १९९९ में टाइम पत्रिका ने शताब्दी-पुरूष घोषित किया। एक सर्वेक्षण के अनुसार वे सार्वकालिक महानतम वैज्ञानिक माने गए। आइंसटाइन शब्द बुद्धिमान का पर्याय माना जाता है।

बचपन और शिक्षा

अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी में वुटेमबर्ग के एक यहूदी परिवार में हुआ। उनके पिता एक इंजीनियर और सेल्समैन थे। उनकी मां पौलीन आइंस्टाइन थी। हालांकि आइंस्टाइन को शुरू-शुरू में बोलने में कठिनाई होती थी, लेकिन वे पढाई में अव्वल थे। उनकी मात्रि-भाषा जर्मन थी और बाद में उन्होंने इटालियन और अंग्रेजी सीखी।

१८८० मे उन्का परिवार म्यूनिख शहर चला गया जहां उन्के पिता और चाचा ने Elektrotechnische Fabrik J. Einstein & Cie नामक कम्पनी खोली। ये कम्पनी बिजली के उपकरण बनाती थी और इसने म्यूनिख के Oktoberfest मेले में पहली बार रोशनी का इन्तजाम भी किया था। उनका परिवार यहूदी धार्मिक परम्पराओं को नही मानता , और आइनस्‍टाइन कैथोलिक विद्यालय में पड़ने गये। अपनी माँ के कहने पर उन्होंने सारन्गी बजाना सीखा। उन्हें ये पसन्द नही था और बाद मे इसे छोड़ भी दिया, लेकिन बाद मे उन्हे मोजार्ट के सारन्गी संगीत मे बहुत आनन्द आता था।

1893 में अल्बर्ट आइंस्टीन (आयु १४ वर्ष)

हर्मन आइंस्टीन के बेटे पांच से दस साल की उम्र तक एक कैथोलिक प्राथमिक स्कूल में पढ़े| हालांकि आइंस्टीन ने कतिनाई से बोलना सीखा वे प्राथमिक स्कूल में एक अव्वल छात्र थे|आइंस्टीन ने मज़े के लिए मॉडल और यांत्रिक उपकरणों का निर्माण किया और गणित में प्रतिभा दिखना भी शुरू किया| 1889 मैक्स तल्मूड ने दस वर्षीय आइंस्टीन को विज्ञान के महत्वपूर्ण ग्रंथों से वाकिफ़ कराया| तल्मूड एक गरीब यहूदी मेडिकल छात्र था. यहूदी समुदाय ने तल्मूड को छह साल के लिए प्रत्येक गुरुवार को आइंस्टीन के साथ भोजन करने की व्यवस्था की| . इस समय के दौरान तल्मूड. पूरे दिल से कई धर्मनिरपेक्ष शैक्षिक हितों के माध्यम से आइंस्टीन निर्देशित करता|


इन्हें भी देखें


गलती उद्घृत करें: <ref>टैग मौजूद हैं, किन्तु कोई <references/>टैग नहीं मिला

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ