एस्पेरान्तो

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
एस्पेरान्टो का ध्वज

एस्पेरान्टो एक कृत्रिम अंतरराष्ट्रीय भाषा है। वारसा (पोलैंड, तब रूस में) के L. L. ज़ामेनहोफ़ ने १८७७-१८८५ के बीच में एस्पेरान्तो का निर्माण किया ज़ामेनहोफ़ । यह भाषा यूरोप की प्रमुख भाषाओं के मदद से बनाई गई थी। इसकी लिपि भी ध्वनि सिद्धांतों पर आधारित है। यह एक उपयोगी कोशिश थी मगर इसका प्रचलन आम न हो सका। अलग-अलग मातृ भाषाएँ बोलने वालों के लिये ऐसपेरानतो एक सामूहिक, आयोजित, सरल भाषा है। कहा जाता है कि आज दुनिया में 1 लाख से 20 लाख के बीच लोग इस भाषा को बोल सकते हैं.

एस्पेरान्तो अन्य भाषाएं सीखने के लिए प्रयोग किया जाता है।

अनुक्रम

[संपादित करें] एस्पेरान्तो की विशेषताएँ

१) अन्तर्राष्ट्रीय: एस्पेरान्तो सबसे ज़्यादा काम तब आती है जब अलग-अलग मातृ भाषाएँ बोलने वाले लोग मिलते हैं। आज दुनिया भर में एस्पेरान्तो बोलने वालों की संख्या लाखों में है।

२) समानता: जब आप एस्पेरान्तो बोलते हैं, तो आप अपने आप को सबके समान महसूस करतें हैं क्योंकि जिनसे आप बोल रहे हैं उन्होंने भी आप ही की तरह एस्पेरान्तो सीखने का प्रयास किया है।

३) तटस्थ: एस्पेरान्तो किसी एक जाति या देश की अमानत नहीं है। इसलिए यह एक तटस्थ भाषा के रूप में काम करती है।

४) सरलता: एस्पेरान्तो इस तरह तैयार की गयी है कि यह भाषा सीखना बाकी भाषाओं की तुलना में बहुत आसान है। व्याकरण पर (अंग्रेज़ी में) एक टिप्पणी: (http: // en.wikipedia.org/wiki/Esperanto_grammar)

५) जीवन्त भाषा: अन्य भाषाओं की तरह ही एस्पेरान्तो का भी विकास होता आया है, और इस ज़बान में हमारे सभी विचारों और जज़बातों को व्यक्त किया जा सकता है। इन्टरनेट पर एस्पेरान्तो साहित्य के कयी नमूने हैं, और (http: //en.wikipedia.org/wiki/Esperanto_culture) पर एस्पेरन्तो संस्कृति के बारे में (अंग्रेज़ी में) दो शब्द।

[संपादित करें] एस्पेरान्तो कैसे सीखी जा सकती है?

फ़िलहाल एस्पेरान्तो सीखने के 'औज़ार' हिन्दी में उप्लब्ध नहीं हैं। हिन्दी बोलने वाले किसी और भाषा के द्वारा ही एस्पेरान्तो सीख सकते हैं -- अंग्रेज़ी और अन्य विदेशी भाषाओं के द्वारा तो एस्पेरान्तो इन्टरनेट पर भी (मुफ़्त!) सीखी जा सकती है। एक नज़र इन पन्नों पर डालिये: (http: // www.lernu.net) और (http: // www.ikurso.net).

[संपादित करें] भाषागत विशेषता

एस्पेरान्तो में कई भाषाओं से शब्द लिये गये हैं।

एस्पेरान्तो के वर्णमाला में २८ अक्षर हैं । कुछ अक्षरों पर टोपी लगाते हैं । एस्पेरान्तो भाषा में Q, W, X, Y अक्षर नहीं हैं । हरेक अक्षर का उच्चारण निश्चित है।। इस कारण एस्पेरान्तो में अन्य युरोपीय भाषाओं जैसा स्पेलिंग का झंझट नहीं है। ये भाषा जैसी बोली जाती है वैसी ही लिखी जाती है।

अक्षर उच्चरण टिप्पणी
A
B
C त्स
Ĉ टोपी लगा हुआ C
D
E
F फ़
G
Ĝ टोपी लगा हुआ G ।
H
Ĥ ख़ टोपी लगा H
I
J
Ĵ टोपी लगा J । उच्चारण अङ्ग्रेजी pleasure के s या रुसी Ж जैसा ।
K
L
M
N न (या ञ या ङ)
O
P
R
S
Ŝ टोपी लगा S
T
U
Ǔ उल्टी टोपी लगा U
V
Z ज़ अङ्ग्रेजी z

उदाहरण के लिये, Mi lernas Esperanton का उच्चारण मी लेर्नास एस्पेरान्तोन है । इसका अर्थ है " मैं एस्पेरान्टो सीखता हूँ " Esperanto estas pli facila ol la angla का उच्चारण एस्पेरान्तो एस्तास प्ली फ़ात्सीला ओल ला आङ्ग्ला है।

[संपादित करें] वाह्य सूत्र

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ