एसी/डीसी
| एसी/डीसी | |
|---|---|
एसी/डीसी, बाएँ से दाएँ: ब्रायन जॉनसन, माल्कॉम यंग, फिल रुड, एन्गुस यंग, क्लिफ़ विलियम्स, टाकोमा, वाशिंगटन में लाइव, ३१ अगस्त २००९. |
|
| पृष्ठभूमि की जानकारी | |
| निवास | सिडनी, ऑस्ट्रेलिया |
| शैली | हार्ड रॉक, हेवी मेटल, ब्लू रॉक, रॉक एंड रोल |
| सक्रिय वर्ष | 1973–अबतक |
| रिकॉर्ड लेबल | अलबर्ट, इएमआई, कोलंबिया, इपिक, अटलांटिक, एटको, इलेक्ट्रा, ईस्ट वेस्ट |
| संबंधित प्रदर्शन | जोर्डी, द इज़ीबिट्स, फ्रेटरनिटी, द वैलेंटाइन्स, मार्कस हुक रोल बैंड, रिनो बकेट |
| जालपृष्ठ | acdc.com |
| वर्तमान सदस्य | |
| माल्कॉम यंग एन्गुस यंग फिल रुड क्लिफ़ विलियम्स ब्रायन जॉनसन |
|
| पिछले सदस्य | |
| डेव इवांस लैरी वैन क्रिडेट कॉलिन बर्गेस नील स्मिथ रोन कारपेंटर रसल कोलमैन नोएल टेलर पिटर कलैक रॉब बैले बोन स्कॉट मार्क इवांस सिमोन राईट क्रिस स्लेड |
|
एसी/डीसी (अंग्रेज़ी: AC/DC) एक ऑस्ट्रेलियाई रॉक बैंड है जिसे १९७३ में माल्कॉम और एन्गुस यंग भाइयों ने बनाया था और जो अंत तक मुख्य सदस्य बने रहे। मुख्यतः हार्ड रॉक श्रेणी के इस बैंड को हेवी मेटल श्रेणी का रचेता भी कहा जाता है परन्तु वे स्वयं को हमेशा केवल "रॉक एंड रोल" श्रेणी का बैंड ही कहते आए है।[1][2][3] आज की तारीख तक यह अबतक के सर्वाधिक कमाई वाले बैंडों में से एक है। १७ फ़रवरी १९७५ में अपना पहला अल्बम हाई वोल्टेज रिलीज़ करने से पूर्व एसी/डीसी के सदस्यों में काफ़ी बदलाव किया गया। १९७७ तक सदस्यता स्थिर रही पर अंत में बास वादक मार्क इवांस को क्लिफ़ विलियम्स से बदल दिया गया और अल्बम पावरेज रिलीज़ किया गया। अल्बम हाइवे टू हेल की रिकॉर्डिंग के कुछ माह पश्च्यात ही मुख्य गायक और गीतकार बोन स्कॉट शराब के भारी नशे के चलते १९ फ़रवरी १९८० को चल बसे। समूह ने इस घटना के बाद स्वंय को बंद करने का विचार किया परन्तु स्कॉट के माता-पिता ने उन्हें नए गायक को शामिल कर आगे बढ़ने का सुझाव दिया। पूर्व जोर्डी बैंड के गायक ब्रायन जॉनसन को स्कॉट की जगह शामिल कर लिया गया। उस वर्ष बैंड ने अपना सर्वाधिक बिक्री वाला व अबतक का किसी कलाकार द्वारा तिसरा सर्वाधिक बिक्री वाला अल्बम बैक इन ब्लैक रिलीज़ किया।
बैंड का अगला अल्बम फॉर दोज़ अबाउट तू रॉक वि सेलूट यु था जो उनका पहला अल्बम था जो अमेरिका में प्रथम क्रमांक पर पहुँचने में सफल रहा।
डिस्कोग्राफी [संपादित करें]
| रिलीज़ की तिथि | शीर्षक | बिलबोर्ड के चोटी पर | आरआईएए प्रमाणपत्र | लेबल |
|---|---|---|---|---|
| 17 फ़रवरी 1975 | हाई वोल्टेज (केवल ऑस्ट्रेलिया में) | — | — | अलबर्ट |
| दिसंबर 1975 | टी.एन.टी (केवल ऑस्ट्रेलिया में) | — | — | |
| 15 मई 1976 | हाई वोल्टेज (अंतर्राष्ट्रीय) | 146 | ३ बार प्लैटिनम | अटलांटिक |
| 17 दिसंबर 1976 | डर्टी डीड्स डन डर्टी चिप | 3 | ६ बार प्लैटिनम | |
| 23 जून 1977 | लेट देयर बी रॉक | 154 | २ बार प्लैटिनम | |
| 25 मई 1978 | पावरेज | 133 | प्लैटिनम | |
| 27 जुलाई 1979 | हाइवे टू हेल | 17 | ७ बार प्लैटिनम | |
| 25 जुलाई 1980 | बैक इन ब्लैक | 4 | २२ बार प्लैटिनम | |
| 23 नवंबर 1981 | फॉर दोज़ अबाउट टू रॉक वि सेलूट यु | 1 | ४ बार प्लैटिनम | |
| 15 अगस्त 1983 | फ्लिक ऑफ़ द स्विच | 15 | प्लैटिनम | |
| 28 जून 1985 | फ्लाई ऑन द वाल | 32 | प्लैटिनम | |
| 1 फ़रवरी 1988 | ब्लो अप युअर वीडियो | 12 | प्लैटिनम | इपिक |
| 24 सितंबर 1990 | द रेज़र्स एज | 2 | ५ बार प्लैटिनम | अटलांटिक |
| 22 सितंबर 1995 | बालब्रेकर | 4 | २ बार प्लैटिनम | ईस्ट वेस्ट |
| 25 फ़रवरी 2000 | स्टीफ़ अपर लिप | 7 | प्लैटिनम | |
| 20 अक्तूबर 2008 | ब्लैक आइस | 1 | २ बार प्लैटिनम | कोलंबिया |
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ “AC/DC”। Encyclopædia Britannica Ultimate Reference Suite (2008)। (24 September 2007)। संपादक: Dale Hoiberg।
- ↑ “heavy metal”। Encyclopædia Britannica Ultimate Reference Suite (2008)। (24 September 2007)। संपादक: Dale Hoiberg।
- ↑ Engleheart, Murray (18 November 1997). AC/DC — Bonfire.