एल्लोरा गुफाएं

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
एल्लोरा गुफ़ाएं*
युनेस्को विश्व धरोहर स्थल

कैलाशनाथ मन्दिर, (गुफ़ा 16) चट्टान के ऊपर्से दॄश्य
राष्ट्र पार्टी Flag of India.svg भारत
प्रकार सांस्कॄतिक
मानदंड (i)(iii)(vi)
सन्दर्भ b 243
क्षेत्र एशिया-प्रशांत
शिलालेखित इतिहास
शिलालेख 1983  (7th सत्र)
* नाम, जो कि विश्व धरोहर सूचि में अंकित है
UNESCO द्वारा वर्गीकृत क्षेत्र

एल्लोरा (मूल नाम वेरुल) एक पुरातात्विक स्थल है, जो भारत में औरंगाबाद, महाराष्ट्र से 30 कि.मि. (18.6 मील) स्थित है. इसे राष्ट्रकूट वंश ने बनवाया था. अपने स्मारक गुफ़ाओं के लिये प्रसिद्ध, एल्लोरा युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित है.

एल्लोरा भारतीय पाषाण शिल्प स्थापत्य कला का सार है. यहां 34 "गुफ़ाएं" – असल में एक ऊर्ध्वाधर खड़ी चरणाद्रि पर्वत का एक फ़लक है &ndash. इसमें हिन्दू, बौद्ध और जैन गुफ़ा मन्दिर बने हैं. ये पांचवीं और दसवीं शताब्दी में बने थे. यहां 12 बौद्ध गुफ़ाएं (1-12), 17 हिन्दू गुफ़ाएं (13-29) और 5 जैन गुफ़ाएं (30-34) हैं. ये सभी आस-पास बनीं हैं, और अपने निर्माण काल की धार्मिक सौहार्द को दर्शाती हैं.

एलोरा के 34 मठ और मंदिर औरंगाबाद के निकट 2 किमी के क्षेत्र में फैले हैं, इन्हें ऊँची बेसाल्ट की खड़ी चट्टानों की दीवारों को काट कर बनाया गया हैं. दुर्गम पहाड़ियों वाला एलोरा 600 से 1000 ईसवी के काल का है, यह प्राचीन भारतीय सभ्यता का जीवंत प्रदर्शन करता है. बौद्ध, हिंदू और जैन धर्म को भी समर्पित पवित्र स्थान एलोरा परिसर न केवल अद्वितीय कलात्मक सृजन और एक तकनीकी उत्कृष्टता है, बल्कि यह प्राचीन भारत के धैर्यवान चरित्र की व्याख्या भी करता है। ]].[१] यह यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल है।[२]

अनुक्रम

[संपादित करें] चित्र दीर्घा


[संपादित करें] यह भी देखें

[संपादित करें] संदर्भ

  1. अतुल्य भारत। इनक्रेडेबल इंडिया। अभिगमन तिथि: 2007-6-23
  2. Ellora UNESCO World Heritage Site। अभिगमन तिथि: 2006-12-19

[संपादित करें] बाहरी सूत्र

Commons-logo.svg
विकिमीडिया कॉमन्स पर: से संबंधित मीडिया है।

निर्देशांक: 20°01′35″N, 75°10′45″E