एलिस एल्बिनिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एलिस एल्बिनिया (Alice Albinia) एक पत्रकार है जिसको अपनी पहली अंग्रेज़ी पुस्तक सिन्धु-साम्राज्य (Empires of the Indus) के लिए काफ़ी सराहा गया है। एलिस का जन्म १९७६ में लंदन में हुआ था। कैम्ब्रिज़ विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक करने के बाद उसने दिल्ली में पत्रकार के रूप में काम किया और उसके बाद वापिस दक्षिण-एशियाई इतिहास के विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। इसी बीच उसने सिन्धु नदी के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया और अपने जिज्ञासाटन को इतिहास से जोड़कर वृत्तांत लिखा। इसके लिए इसे रॉयल सोसाइटी औफ़ लिटरेचर का पुरस्कार भी मिल चुका है।

बाहरी कड़ी[संपादित करें]