संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन
FAO चिह्न के संग लैटिन आदर्श वाक्य, Fiat Panis ("सबको रोटी मिले ") |
|
| प्रकार | विशिष्ट संस्था |
|---|---|
| संक्षिप्ति | FAO |
| अध्यक्ष | |
| वर्तमान स्थिति |
सक्रिय |
| स्थापना | १६ अक्तूबर, १९४५, रोम |
| मुख्यालय | |
| जालस्थल | www.fao.org |
| मूल संस्था | ECOSOC |
खाद्य एवं कृषि संगठन (अंग्रेज़ी:फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गेनाइजेशन, एफ़.ए.ओ) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन संबंधी शोध विषय का अध्ययन करता है। यह संगठन खाद्य एवं कृषि संबंधी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने का मंच भी है। इसके साथ-साथ यह इन क्षेत्रों में विभिन्न देशों के अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। विकासशील देशों में कृषि के विकास में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। एफ़.ए.ओ विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशिष्ट संस्था है, और उसी के अन्तर्गत्त कार्य करता है।
इस संगठन की स्थापना १६ अक्तूबर, १९४५ को क्यूबेक शहर, कनाडा में हुई थी। १९५१ में इसका मुख्यालय वाशिंग्टन से रोम स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में १९१ राष्ट्र इसके सदस्य हैं, जिसमें यूरोपियाई समुदाय एवं फैरो द्वीपसमूह भी सम्मिलित हैं, जो एसोसियेट सदस्य हैं।[1]. एफ.ए.ओ के प्रथम महानिदेशक ब्रिटेन के जॉन ओर थे। इसके वर्तमान महानिदेशक सेनेगल के जैक्स डियोफ हैं। इस संगठन को सदस्य देशों के सम्मेलन द्वारा शासित किया जाता है। इसकी बैठक द्विवार्षिक होती है, जिसमें पिछले दो वर्ष में किये गए कार्यो की समीक्षा और आगामी दो वर्षो के लिए बजट पारित किया जाता है। वर्ष २००८-०९ का बजट ९२.९८ करोड़ अमरीकी डालर था। इस सम्मेलन में ४९ लोगों का चयन भी किया जाता है जो अंतरिम शासित समिति के रूप में कार्य करती है। इस सम्मेलन में ही महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) का चुनाव भी होता है। सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। इस संगठन के आठ विभाग हैं, प्रशासन एवं वित्त, आर्थिक और सामाजिक, फिशरीज, वानिकी, सामान्य विषय और सूचना, सतत विकास, कृषि और उपभोक्ता सुरक्षा और तकनीकी सहयोग हैं। एफएओ का आम वित्त-पोषण उसके सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है।
अनुक्रम |
महानिदेशक
-
- सर जॉन बॉयड ओर (यू.के.) : अक्तूबर १९४५ – अप्रैल १९४८
- नोरिस ई डॉड (स.राज्य) : अप्रैल १९४८ - दिसंबर १९५३
- फिलिप वी कार्डन (US) : जनवरी १९५४ - अप्रैल १९५६
- सर हर्बर्ट ब्रॉडले (यूके) (कार्यकारी) : अप्रैल १९५६ - नवंबर १९५६
- बिनय रंजन सेन (भारत) : नवंबर १९५६ - दिसंबर १९६७
- ऐडेक हैन्ड्रिक बोएर्मा (नीदरलैंड्स) : जनवरी १९६८ - दिसंबर १९७५
- एदुआर्द सौमा (लेबनान) : जनवरी १९७६ - दिसंबर १९९३
- जैक्स डियोफ (सेनेगल) : जनवरी १९९४ - वर्तमान
एफ़.ए.ओ. कार्यालय
अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय
संगठन का मुख्यालय रोम में स्थित है, जो इटाइलियन ईस्ट अफ़्रीका विभाग का पूर्व कार्यालय रहा है। इस इमारत एक सामने ही ऐक्ज़म ओबेलिस्क स्थित है। इसको इथियोपिया से १९३७ में बेनिटो मसोलिनी ने छीन लिया था, फिर बाद में १८ अप्रैल, २००५ को लौटाया गया।
क्षेत्रीय कार्यालय
- क्षेत्रीय कार्यालय, अफ़्रीका अक्रा, घाना
- क्षेत्रीय कार्यालय, दक्षिण अमरीका एवं कैरिबियन, सैन्टियागो, चिली
- क्षेत्रीय कार्यालय, एशिया-प्रशांत, बैंगकॉक, थाईलैंड
- क्षेत्रीय कार्यालय, नियर ईस्ट, काहिरा, मिस्र
- क्षेत्रीय कार्यालय, यूरोप, बुडापेस्ट, हंगरी
उप क्षेत्रीय कार्यालय
- उपक्षेत्रीय कार्यालय, दक्षिणी एवं पूर्वी अफ़्रीका, हरारे, ज़िम्बाब्वे
- उपक्षेत्रीय कार्यालय, प्रशान्तीय द्वीप, एपिया, सामोआ
- उपक्षेत्रीय कार्यालय, मध्य एवं पूर्वी यूरोप, बुडापेस्ट हंगरी
- उपक्षेत्रीय कार्यालय, कैरीबियन, ब्रिजटाउन, बार्बाडोस
- उपक्षेत्रीय कार्यालय, उत्तरी अफ़्रीका ट्यूनिस, ट्यूनीशिया
- उपक्षेत्रीय कार्यालय, मध्य एशिया, अंकारा, तुर्की
- उपक्षेत्रीय कार्यालय, पश्चिमी अफ़्रीका, अक्रा, घाना
- उपक्षेत्रीय कार्यालय, पूर्वी अफ़्रीका, अदिस अबाबा, इथियोपिया
- उपक्षेत्रीय कार्यालय, मध्य अफ़्रीका, लिब्रेविले, गओबोन
- उपक्षेत्रीय कार्यालय, मध्य अमरीका, पनामा सिटी, पनामा
लायज़न कार्यालय
- संयुक्त राष्ट्र से लायज़न कार्यालय जेनेवा
- उत्तरी अमरीका से लायज़न कार्यालय वाशिंगटन डी.सी.
- संयुक्त राष्ट्र से लायज़न कार्यालय न्यू यॉर्क
- जापान से लायज़न कार्यालय योकोहामा
- यूरोपीय संघ एवं बेल्जियम से लायज़न कार्यालय ब्रसल्स
संदर्भ
- सभी संदर्भ दैनिक हिन्दुस्तान से
- सभी सूचना अंग्रेज़ी विकिपीडिया से संदर्भित
बाहरी सूत्र
- एफ़.ए.ओ. जालस्थल
- आंकड़े/फीचर्स/प्रेस विज्ञप्तियां
- ट्विट्टर पर एफ़.ए.ओ
- एफ़.ए.ओ.स्टैट वेबसाइट
- एफ़.ए.ओ देश प्रोफ़ाइल एवं मैपिंग सूचना प्रणाली
- एफ़.ए.ओ का डेविड ल्युबिन स्मारक पुस्तकालय
- टेलीफूड
- वानिकी विभाग
- वानिकी सूचना केन्द्र
- कृषि विकास अर्थशास्त्र विभाग
- कृषि सूचना प्रबंधन मानक
यू ट्यूब पर एफ़.ए.ओ
|
|||||||