एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सीमित ओवरों में खेला जाने वाला क्रिकेट का एक प्रकार है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय दर्जे के दो दलों के मध्य ओवरों की एक निश्चित संख्या, जो की आम तौर पर ५० होती है, किन्तु पूर्व में ४०,४५ या ६० रह चुकी है, खेली जाती है| क्रिकेट विश्व कप इसी प्रकार में खेला जाता है| एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय को कुछ स्थान पर सीमित ओवरों का क्रिकेट कह कर भी संबोधित किया जाता है, क्योंकि इसमें दो राष्ट्रीय दल सीइमित ओवरों में क्रिकेट खेलते हैं जो मौसम आदि के हस्तक्षेप के कारन एक दिन में पूरा नहीं भी हो सकता है| मुख्य एक दिवसीय मैचों, अंतर्राष्ट्रीय अथवा राष्ट्रीय, के लिए आमतौर पर दो दिन रखे जाते हैं जिमें दूसरा दिन आरक्षित दिन कहलाता है; जिससे खेल का परिणाम निकलने की उम्मीद बढ़ जाती है| (उदहारण के लिए यदि खेल बारिश से बाधित हो जाये तो)

अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच का विकास बीसवीं सदी क अंत में हुआ| पहला एक दिवसीय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बिच ५ जनवरी १९७१ को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था| जब टेस्ट मैच में पहले तीन दिन बारिश किए कारण खेल न हो सका तो आयोजकों ने मैच को रद्द कर आठ गेंदों के ४० ओवरों के एक मैच खेले जाने का निर्णय लिया| यह मैच ऑस्ट्रेलिया ५ विक्केट से जित गयी|

१९७० के अंत में केरी पैकर ने एक विरोधी संगठन वर्ल्ड सिरीस क्रिकेट (world series Cricket ) की स्थापना की जिससे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय के कई नवीन नियम बने जो वर्तमान में भी मौजूद हैं| रंगीन वर्दी, फ्लड लाइट में रात में मैच का आयोजन एवं काली साईट स्क्रीन तथा टेलेविज़न में कई कैमरा कोणों का प्रयोग, मैदान पर उपस्थित खिलाडियों की आवाज़ सुनने के लिए माइक एवं ग्राफिक्स इसी की देन हैं|

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात