एकियोक, अलास्का

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अलास्का में एकियोक की भौगोलिक स्थिति

एकियोक (अंग्रेज़ी: Akhiok) संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य के कोडिऐक द्वीप बरो में एक दूसरे-दर्जे का नगर है। एकियोक कोडिऐक का सबसे दक्षिणी गाँव है। 2010 की अमेरिका की जनगणना में यहाँ कुल 71 लोग थे। एकियोक में कोई डाकघर नहीं है और यह एक ग्रामीण स्थान है जो एकियोक के डाक कोड 99615 के अन्तर्गत आता है। इस गाँव के निकट की एक खाड़ी के कारण इसे कभीकभार एलिटाक भी कहा जाता है।

एकियोक का क्षेत्रफल 26.4 वर्ग किमी है जिसमें से 20.1 वर्ग किमी भूक्षेत्र और 6.3 वर्ग किमी जलक्षेत्र है। इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 9 मीटर (30 फ़ुट) है। यहाँ की वर्तमान (जुलाई 2015 में) महापौर लिण्डा अमोडो हैं।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

2000 की जनगणना में यहाँ कुल 80 लोग, 25 कुनबे, 17 परिवार थे। जनसंख्या घनत्व 3.9/किमी2 था। 1.7/किमी2 घनत्व के साथ कुल 34 निवास-योग्य इकाईयाँ थी। प्रजातीय बनावट इस प्रकार थी: मूल अमेरिकी (86.25%), एशियाई (3.75%), दो या दो से अधिक प्रजातियों के (7.50%), श्वेत (2.50%), 1.25% हिस्पैनिक या लैटिनो।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]