उतरन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उतरन
शैलीनाटक, प्रेम
लेखकअजय
असीम अरोड़ा
कुमार अभिषेक
कथाकारमिताली
शिप्रा अरोड़ा
निर्देशककेतन दुबे
अभिनीतटीना दत्त
रश्मि देशाई
नंदीश संधू
रोहित खुराना
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या01
एपिसोड कि संख्या1549[1]
उत्पादन
निर्माताकल्याण गुहा
रूपाली गुहा
उत्पादन स्थानमुंबई
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्ककलर्स
प्रकाशित1 दिसम्बर 2008 (2008-12-01) –
16 जनवरी 2015 (2015-01-16)

उतरन भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण कलर्स पर 1 दिसम्बर 2008 से 16 जनवरी 2015 तक हुआ। इसका निर्माण कल्याण गुहा और रूपाली गुहा ने किया है। इसका निर्देशन केतन दुबे ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में टीना दत्त, रश्मि देशाई, नंदीश संधू और रोहित खुराना हैं।

सारांश[संपादित करें]

यह कहानी दो दोस्तों की है जो भिन्न भिन्न पृष्ठभूमि के होते हैं। तपस्या एक बहुत अमीर जोगी ठाकुर की बेटी होती है और इच्छा एक नौकरानी की बेटी होती है। दोनों को ही वीर नामक एक लड़के से प्यार हो जाता है। वह दोनों ही एक दूसरे के दुश्मन हो जाते हैं, जब तपस्या की शादी वीर से हो जाती है, जबकि वीर इच्छा से प्यार करता है। लेकिन वह फिर से दोस्त हो जाते हैं और इच्छा की मृत्यु हो जाती है। इसके बाद यह कहानी उनके बच्चों पर आधारित हो जाती है।

कलाकार[संपादित करें]

  • टीना दत्ता - इच्छा वीर सिंह बुंदेला
  • रश्मि देसाई - तपस्या ठाकुर
  • नंदीश संधू - वीर सिंह बुंदेला
  • रोहित खुराना - वंश सिंह बुंदेला
  • आयुब खान - जोगी ठाकुर
  • प्रगति मेहरा - दिव्या जोगी ठाकुर
  • प्रतिमा काजमी - सुमित्रा देवी
  • वैशाली ठक्कर - दामिनी रागेंद्र भारती
  • शमीम शेख - बलदेव सिंह बुंदेला
  • अखिल मिश्रा - उमेद सिंह बुंदेला
  • बीना बैनर्जी - गुणवंती उमेद सिंह बुंदेला

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttaran episodes". Uttaran. 14 November 2014. मूल से 19 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 November 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]