ई-पण्डित आइऍमई
ई-पण्डित आइऍमई हिन्दी तथा देवनागरी लिपि आधारित अन्य भाषाओं के लिये इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआउट पर आधारित एक आइऍमई (इनपुट मैथड ऍडीटर) है। इसमें यूनिकोड एवं नॉन-यूनिकोड दोनों का समर्थन है। इस टाइपिंग औजार के द्वारा पुराने (लिगेसी) हिन्दी फॉण्टों यथा चाणक्य, कृतिदेव तथा वॉकमैन-चाणक्य आदि में इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआउट द्वारा हिन्दी टाइप की जा सकती है। यह औजार विशेषकर कोरल ड्रॉ, पेजमेकर आदि जैसे नॉन-यूनिकोड प्रोग्रामों जिनमें यूनिकोड हिन्दी टाइप नहीं होती, के लिये उपयोगी है।
श्रीश बेंजवाल शर्मा द्वारा विकसित यह प्रोग्राम निःशुल्क उपलब्ध है।
[संपादित करें] सुविधायें
- बिना कॉपी-पेस्ट के झंझट के किसी भी ऍप्लिकेशन में सीधे टाइप करने की सुविधा।
- यूनिकोड हिन्दी एवं लिगेसी फॉण्टों में टाइप करने की सुविधा। चाणक्य, कृतिदेव तथा वॉकमैन-चाणक्य फॉण्टों हेतु समर्थन।
- लिगेसी फॉण्टों हेतु शुद्धतम ऍल्गोरिद्म। संयुक्ताक्षरों तथा मात्राओं आदि को किसी भी अन्य नॉन-यूनिकोड टैक्स्ट ऍडीटर की तुलना में अत्यधिक शुद्धता से रैण्डर करता है।
- Ctrl कुञ्जी से बिना भाषा बदले बहुधा प्रयोग होने वाले रोमन चिह्न भी टाइप किये जा सकते हैं जिससे बार-बार हिन्दी-अंग्रेजी में कूद-फाँद नहीं करनी पड़ती।
- डिफॉल्ट फॉण्ट, अंकों का प्रारुप, विण्डोज़ के साथ ऑटोस्टार्ट होने आदि सैट करने की सुविधायें।
- विशेष चिह्नों को बटनों द्वारा आसानी से टाइप करने की सुविधा।
- इन्स्क्रिप्ट न जानने वालों के लिये कीबोर्ड हेतु इन्स्क्रिप्ट लेआउट के स्टीकर छापने की सुविधा।
- प्रयोक्ता गाइड (हैल्प फाइल) अन्य ऑनलाइन उपयोगी कड़ियों सहित।
- छोटा आकार एवं सरल इंस्टालेशन।
- व्यावसायिक स्तर का सॉफ्टवेयर होने के बावजूद निःशुल्क।
[संपादित करें] सिस्टम आवश्यकतायें
समर्थित ऑपरेटिंग सिस्टम:- विण्डोज़ २०००, ऍक्सपी, २००३ सर्वर, विस्टा, विण्डोज़ ७ तथा विण्डोज़ सर्वर २००८
इसके अतिरिक्त डॉट नेट फ्रेमवर्क २.० या नवीन संस्करण इंस्टाल होना चाहिये। यदि न हो तो इंस्टालेशन के दौरान सैटअप इसे स्वतः डाउनलोड कर लेगा।
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- ई-पण्डित आइऍमई का आधिकारिक जालस्थल (वेबसाइट)
- ई-पण्डित आइऍमई ~ यूनिकोड तथा चाणक्य, कृतिदेव आदि फॉण्टों में टाइप करने हेतु टाइपिंग टूल जारी
- भाषाई दीवार को तोड़ने की एक और उम्दा, जोरदार कोशिश - नया! ई-पण्डित आइऍमई
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||