इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र
| इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र इस्तांबुल अतातुर्क हवालिमान |
|||
|---|---|---|---|
| IATA: IST – ICAO: LTBA | |||
| सार | |||
| विमानक्षेत्र प्रकार | सार्वजनिक | ||
| स्वामी | जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ़ स्टेट एयरपोर्ट्स | ||
| संचालक | टी.ए.वी एयरपोर्ट्स होल्डिंग | ||
| सेवि्त शहर | इस्तांबुल, तुर्की | ||
| स्थिति | येसिल्कॉय | ||
| वायुसेवा केन्द्र | |||
| समुद्र तल से AMSL | 163 फी. / 50 मी. | ||
| वेबसाइट | |||
| उड़ानपट्टियाँ | |||
| दिशा | लम्बाई | सतह | |
| मी. | फी. | ||
| 17L/35R | 3,000 | 9,843 | कंक्रीट |
| 17R/35L | 3,000 | 9,843 | कंक्रीट |
| 05/23 | 2,580 | 8,465 | ग्रूवित अस्फ़ाल्ट |
| सांख्यिकी (2011) | |||
| कुल यात्री | 37,452,187 | ||
| अन्तर्राष्ट्रीय यात्री | 23,847,835 | ||
| स्रोत: ए.आई.पी तुर्की[1] | |||
इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र (IATA: IST, ICAO: LTBA) (तुर्कीयाई : Istanbul Atatürk Havalimanı) तुर्की की राजधानी इस्तांबुल को सेवा देने वाला प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। इसके बाद सबीहा गॉकेन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र आता है। यह विमानक्षेत्र सन १९२४ में आरंभ हुआ था और येसिल्कॉय में, नगर के यूरोपीय छोर पर स्थित है। यह नगर केन्द्र से 24 कि.मी. (15 मील) पश्चिम[1] में स्थित है। १९८० में विमानक्षेत्र का पुनर्नामकरण कर इसे तुर्की गणराज्य के संस्थापक एवं प्रथम राष्ट्रपति मुस्तफ़ा कमाल अतातुर्क के सम्मान में वर्तमान नाम, अतातुर्क विमानक्षेत्र कर दिया गया था। वर्ष २०११ में कुल यात्री ट्रैफ़िक 3.73 लाख के साथ, यह विमानक्षेत्र कुल यात्री ट्रैफ़िक की मद में विश्व का ३०वाँ व्यस्ततम विमानक्षेत्र एवं अन्तर्राष्ट्रीय यात्री ट्रैफ़िक की मद में विश्व का १७वाँ व्यस्ततम विमानक्षेत्र बन गया। यह रोम के फ़्यूमीशियो विमानक्षेत्र के एकदम बाद ही आता है। २०११ के आंकड़ों के अनुसार यह रोम एवं म्यूनिख के बाद यूरोप का ८वां व्यस्ततम विमानक्षेत्र रहा। अप्रैल २०११ से अप्रैल २०१२ की अवधि में इसकी IST श्रेणी कुल यात्री ट्रैफ़िक की २६वीं एवं अन्तर्राष्ट्रीय यात्री ट्रैफ़िक ई १५वीं रही।[2]
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ 1.0 1.1 "LTBA – Istanbul / Atatürk / International" (PDF). AIP Turkey. Ankara: DHMİ Genel Müdürlüğü. 26 July 2012. part AD 2 LTBA. http://www.ead.eurocontrol.int/. अभिगमन तिथि: 4 August 2012.
- ↑ [1]
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
| विकिमीडिया कॉमन्स पर इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र से सम्बन्धित मीडिया है। |
- इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र आधिकारिक जालस्थल
- इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र का लघु वीडियो
- इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र (LTBA) के लिये NOAA/NWS पर उपलब्ध वर्तमान मौसम
- IST का दुर्घटना इतिहास विमानन सुरक्षा तंत्रजाल