इब्रानी लिपि

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दसवीं शताब्दी में लिखी हिब्रू बाइबल का एक लघु अंश

हिब्रू लिपि (हिब्रू भाषा: אָלֶף־בֵּית עִבְרִי, आलेफ़–बैथ़ इ'ब़्री) का प्रयोग हिब्रू भाषा सहित अन्य यहूदी भाषाओं को लिखने में होता है। इसे यहूदी लिपि, वर्गाकार लिपि, शिलाखन्द लिपि, या ऐतिहासिक रूप से अरामीयाई लिपि कहते हैं। यीदीश भाषा, लादिनो तथा यहूदी–अरबी (Judeo-Arabic) यहूदी भाषाएँ इसी में लिखी जाती हैं। इब्रानी लिपि की क्षैतिज अभिविन्यास की दिशा दाएँ से बाएँ की ओर और लम्बवत अभिविन्यास की दिशा ऊपर से नीचे लिखी और पढ़ी जाती है।

हिब्रू लिपि के दो रूप प्रयोग किए जाते रहे हैं— मूल इब्रानी लिपि तथा आधुनिक इब्रानी लिपि जो वर्गाकार दिखती है।

वर्णमाला[संपादित करें]

अक्षर के नाम इब्रानी अक्षर और इसके अनुरूप
हिन्दी
नाम
इब्रानी[1]
नाम
इब्रानी
अक्षर
देवनागरी
लिप्यन्तरण
अरबी
लिप्यन्तरण
आरामाई
लिप्यन्तरण
आलॆफ़् אָלֶף א أ ܐ
ब़ैथ़् בֵית ב ब़ ڤ ܒ݂
ग़ीमेल् גִימֵל ג ग़ غ ܓ݂
द़ालॆथ़् דָלֶת ד द़ ذ ܕ݂
हे הֵא ה ه ܗ
वाव् וָו ו و ܘ
ज़ायिन् זַיִן ז ज़ ز ܙ
ह़ैथ़् חֵית ח ह़ ح ܚ
त़ैथ़् טֵית ט त़ ط ܛ
योद़् יוֹד י ي ܝ
ख़ाफ़ כַף כ ख़ خ ܟ݂
लामॆद़ לָמֶד ל ل ܠ
मेम् מֵם מ م ܡ
नून् נוּן נ ن ܢ
सामॆख़् סָמֶךְ ס س ܣ
עַיִן ע ع ܥ
फ़ेह् פֵה פ फ़ ف ܦ̮
स़ाद़ी צַדִי צ स़ ص ܨ
क़ोफ़् קוֹף ק क़ ق ܩ
रैश् רֵישׁ ר ر ܪ
शीन् שִׁין שׁ ش ܫ
थ़ाव् תָו ת थ़ ث ܬ݂

इन्हें भी देखे[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Kaplan, Aryeh. Sefer Yetzirah: The Book of Creation. pp. 8, 22.