इब्ब प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इब्ब​
إب‎ \ Ibb
मानचित्र जिसमें इब्ब​ إب‎ \ Ibb हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : इब्ब
क्षेत्रफल : ६,४८४ किमी²
जनसंख्या(२०१२):
 • घनत्व :
२५,०५,८१६
 ३८६.४६/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या: २०
मुख्य भाषा(एँ): अरबी


इब्ब​ प्रान्त (अरबी: إب‎, अंग्रेज़ी: Ibb) यमन का एक प्रान्त है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

यमन की राजधानी सनआ के बाद यह इब्ब देश का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसकी राजधानी भी इब्ब नामक शहर है जो यमनी पहाड़ी क्षेत्र के पूर्वी अंत पर स्थित है जहाँ अचानक ज़मीन की ऊँचाई तिहामाह तटवर्ती क्षेत्र और ताइज़​ शहर की तरफ़ गिरती है। इस प्रान्त में काफ़ी वर्षा गिरने से धरती बहुत उपजाऊ है और कृषि ज़ोरों से चलती है। यहाँ गेंहू, जौ, तिल और ज्वार के अलावा 'क़ात' की पैदावार भी होती है। क़ात एक पौधा है जिसके पत्ते चबाने से हल्का नशा चढ़ता है और यह पूरे दक्षिणी अरबी प्रायद्वीप में चबाया जाता है।

इब्ब प्रान्त के लोग बड़ी तादाद में दूसरे देशों में काम करने जाते हैं और लाखों की संख्या में सउदी अरब और अमेरिका में व्यवसायों में लगे हुए हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. http://www.world-gazetteer.com Archived 2012-12-04 at archive.today, Yemen, divisions
  2. Central Statistical Organisation of Yemen. General Population Housing and Establishment Census 2012 Final Results [1] Archived 2013-05-21 at the वेबैक मशीन, Statistic Yearbook 2005 of Yemen [2] Archived 2010-06-20 at the वेबैक मशीन