इन्दु शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्मान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यू॰के॰कथा सम्मान का प्रतीक चिह्न

यू के कथा सम्मान इंदु शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दिया जाने वाला साहित्य सम्मान है। यह सम्मान १९९५ से प्रतिवर्ष कहानी संग्रह या उपन्यास की एक उत्कृष्ट कृति को दिया जाता है। उत्कृष्ट कृति का निर्णय एक निर्णायक मंडल करता है। इस सम्मान के निर्णय की प्रक्रिया में संस्था के भारतीय प्रतिनिधि सूरज प्रकाश करीब २५० साहित्य प्रेमियों, संपादकों एवं लेखकों को पत्र लिख कर उनसे संस्तुतियाँ मँगवाते हैं, एक सर्वसामान्य सूची बनती है, पुस्तकें ख़रीदी जाती हैं, उनकी छटनी होती है और अंत में १० से १२ किताबें रह जाती हैं जो निर्णायक मंडल को पढ़ने के लिये भेजी जाती हैं। निर्णायक मंडल के नाम सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं।

इस पुरस्कार के अंतर्गत दिल्ली - लंदन - दिल्ली आने जाने का हवाई टिकट (एअर इंडिया द्वारा प्रायोजित) इंगलैंड के लिये वीसा शुल्क, एक स्मृति चिह्न, लंदन में एक सप्ताह तक रहने की सुविधा तथा लंदन के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण आदि शामिल होता है।[1] यह पुरस्कार साहित्यकार को लंदन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाता है।

रचनाकार वर्ष कृति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम के अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल
गीतांजलिश्री १९९५ अनुगूँज (कहानी संग्रह) डॉ॰ धर्मवीर भारती जगदम्बा प्रसाद दीक्षित एअर इंडिया भवन मुंबई
धीरेन्द्र अस्थाना १९९६ उस रात की गंध (कहानी संग्रह) कमलेश्वर जगदम्बा प्रसाद दीक्षित एअर इंडिया भवन मुंबई
अखिलेश १९९७ शापग्रस्त (कहानी संग्रह) राजेन्द्र यादव कन्हैया लाल नंदन एअर इंडिया भवन मुंबई
देवेन्द्र १९९८ शहर कोतवाल की कविता (कहानी संग्रह) मनोहर श्याम जोशी ज्ञानरंजन एअर इंडिया भवन मुंबई
मनोज रूपड़ा १९९९ दफ़न और अन्य कहानियाँ (कहानी संग्रह) गोविन्द मिश्र कामतानाथ एअर इंडिया भवन मुंबई
चित्रा मुद्गल २००० आवां (उपन्यास) डॉ॰गिरीश कर्नाड जगदंबा प्रसाद दीक्षित नेहरू सेंटर, लंदन
संजीव २००१ जंगल जहाँ शुरू होता है (उपन्यास) डॉ॰ गिरीश करनाड डॉ॰ केशरीनाथ त्रिपाठी नेहरू सेंटर, लंदन
ज्ञान चतुर्वेदी २००२ बारामासी (उपन्यास) नीलम अहमद बशीर पी.सी.हलदर नेहरू सेंटर, लंदन
एस.आर.हरनोट २००३ दारोश तथा अन्य कहानियाँ (कहानी संग्रह) जगदम्बा प्रसाद दीक्षित पी.सी.हलदर नेहरू सेंटर, लंदन
विभूति नारायण राय २००४ तबादला (उपन्यास) रवीन्द्र कालिया पवन कुमार वर्मा नेहरू सेंटर, लंदन
प्रमोद कुमार तिवारी २००५ डर हमारी जेबों में (उपन्यास) पवन कुमार वर्मा नेहरू सेंटर, लंदन
असग़र वजाहत २००६ कैसी आगी लगाई (उपन्यास) टोनी मैकल्टी रजत बागची हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन
महुआ माझी २००७ मैं बोरिशाइल्ला (उपन्यास)[2] टोनी मैकल्टी मोनिका मेहता हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन
नासिरा शर्मा २००८ कुइयाँजान (उपन्यास)[3] टोनी मैकल्टी आसिफ़ इब्राहिम हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन
भगवानदास मोरवाल २००९ रेत (उपन्यास) टोनी मैकल्टी हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन
हृषीकेश सुलभ १९१० वसंत के हत्यारे (कहानी संग्रह)
विकास कुमार झा १९११ मैकलुस्कीगंज (उपन्यास) हाउस ऑफ कॉमन्स
प्रदीप सौरभ १९१२ तीसरी ताली (उपन्यास)) हाउस ऑफ कॉमन्स
पंकज सुबीर २०१३ महुआ घटवारिन और अन्य कहानियाँ हाउस ऑफ कॉमन्स
सुंदर चन्द ठाकुर २०१४ पत्थर पर दूब आज़ाद भवन, नई दिल्ली

सन्दर्भ

  1. "17वें इंदु शर्मा कथा सम्मान की घोषणा". वेब दुनिया. मूल से 27 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अक्टूबर 2014.
  2. "हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में एक बार फिर हिन्दी की गूँज". साहित्य कुंज. मूल (एचटीएम) से 1 मई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अप्रैल २००९. |access-date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "नासिरा शर्मा को इंदु शर्मा कथा सम्मान" (एसएचटीएमएल). बीबीसी. अभिगमन तिथि ६ अप्रैल २००९. |access-date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)