इगतपुरी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
इगतपुरी
—  नगर  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश Flag of India.svg भारत
राज्य महाराष्ट्र
ज़िला नासिक
जनसंख्या
घनत्व
31,572 (2001 के अनुसार )
• 2,105 /कि.मी. (5,452 /वर्ग मी.)
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)
15 km² (6 sq mi)
• 586 मीटर (1,923 फी॰)

Erioll world.svgनिर्देशांक: 19°42′N 73°33′E / 19.7, 73.55 इगतपुरी (मराठी: इगतपुरी), भारत के राज्य महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित एक पर्वतीय स्थल और नगर परिषद है। यह पश्चिमी घाट पर स्थित है। इगतपुरी रेलवे स्टेशन मुंबई और नासिक रोड नामक रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित है। सड़क मार्ग पर यह व्यस्त मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर मुंबई से 130 किमी और नासिक से 45 किमी की दूरी पर स्थित है। इगतपुरी की औसत ऊँचाई 586 मीटर है।

इगतपुरी अपने बौद्ध ध्यान विपश्यना केन्द्र और वड़ापाव के लिए प्रसिद्ध है। इगतपुरी एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यहां पर विद्युतधारा में बदलाव के चलते (प्रत्यावर्ती धारा से एकदिष्ट धारा) रेलगाड़ियों के इंजन बदले जाते हैं, साथ ही यहां से चालक और गार्ड भी अपनी पालियां बदलते हैं।

जनसांख्यिकी [संपादित करें]

भारत की जनगणना 2001 के अनुसार, इगतपुरी की जनसंख्या 31572 थी। पुरुष और महिलाओं की जनसंख्या क्रमश: 52% और 48% है। इगतपुरी की एक औसत साक्षरता दर 74% है। पुरुष साक्षरता 80% है, और महिला साक्षरता 67% है। इगतपुरी की जनसंख्या का 14%, 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का है।

पर्यटन [संपादित करें]

मानसून के दौरान इगतपुरी की यात्रा एक स्वर्गिक अनुभव देती है, चारों ओर फैली हरियाली और और झरने एक सुन्दर दृश्य प्रस्तुत करते हैं। अक्सर हिन्दी फिल्मों का दृश्यांकन यहां किया जाता है।

संदर्भ [संपादित करें]