इकाइनोडर्मेटा

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
तारामीन

इकाइनोडर्मेटा संघ के सभी जीव समुद्री होते हैं जिनका शरीर काँटेदार होता है। इनके शरीर में जन प्रवाही-संस्थान होता है। इन एकलिंगी प्राणियों का शरीर तृस्तरीय एवं पाँच बाहुओं में विभाजित रहता है। तारा मछली, सी-आर्चीन, सी-कुकुम्बर इस संघ के प्रमुख प्राणी हैं। तारा मछली का आकार तारा जैसा होता है, शरीर में डिस्क और पांच भुजाएं होती है जो कड़े प्लेट्स से ढंकी रहता हैं। उपरी सतह पर अनेक कांटेदार रचनायें होती हैं। डिस्क पर मध्य में गुदा स्थित होती है। निचली सतह पर डिस्क के मध्य में मुंह स्थित है। भुजाओं पर दो कतारों में ट्यूब फीट होते हैं। प्रचलन की क्रिया ट्यूबफीट के द्वारा होती है तथा पैपुली द्वारा श्वसन की क्रिया होती है। इसकी एक प्रजाति,Gohongaze को जापानी लोग बडे चाव से खाते हैं।[1]

[संपादित करें] संदर्भ

  1. "Cooking Starfish In Japan". http://www.amakusa.tv/enewshito.html. अभिगमन तिथि: 2008-05-07. 
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ