इंडियन प्रीमियर लीग

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
इंडियन प्रीमियर लीग
DLF IPL logo.png
देश Flag of India.svg भारत
प्रशासक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI)
क्रिकेट प्रारूप 20-ट्वेंटी
पहला टूर्नामेंट 2008
टूर्नामेंट प्रारूप Double round-robin and Knockout
कुल प्रतिभागि 8 (2008)
वर्तमान विजेता राजस्थान रायल्स
सर्वाधीक बार विजेता राजस्थान रायल्स (१ बार)
योग्यता ट्वेंटी ट्वेंटी चैम्पियन लीग
सर्वाधिक रन शौन मार्श(१),मैथ्यू हेडन(२),एडम गिलक्रिस्ट [1]
सर्वाधिक विकेट रुद्र प्रताप सिंह (22)[2]
आधिकारिक जाल पृष्ठ Indian Premier League

इंडियन प्रीमियर लीग जिसे DLF इंडियन प्रीमियर लीग (संछिप्त में IPL) के नाम से भी जाना जाता है, बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया द्वारा संचालित ट्वेंटी20 प्रतियोगिता है. इस प्रतियोगिता का प्रथम सीज़न 18 एप्रिल से 1 जून तक चला था, जिसे राजस्थान रायल्स ने जीता था.

इस प्रतियोगिता का दूसरा सीज़न भारत के 2009 चुनावों के समय आयोजित होना था, जिस कारण भारतीय सरकार सुरक्षा प्रदान करने का वायदा नहीं दे सकी. अंततः BCCई ने प्रतियोगिता का आयोजन दक्षिण आफ्रिका में किया. दूसरे सीज़न के सभी 59 मैचेस दक्षिण आफ्रिका में खेले गय।

अनुक्रम

[संपादित करें] शुरुआत

क्रिकेट की दुनिया में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत एक अहम मोड़ थी। इंडियन प्रीमियर लीग जिसे DLF इंडियन प्रीमियर लीग के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई / BCCI) ने धूम-धड़ाके से आईपीएल को 14 सितंबर 2007 को शुरुआत की। ट्वेन्टी-20 के प्रति भारतीय क्रिकेट बोर्ड का प्रेम उस समय जगा जब भारत ने 2007 में ट्वेन्टी-20 विश्व कप में ख़िताबी जीत हासिल की। डगर कठिन थी लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सेना ने हार न मानी और टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में टीम को जीत दिलाई। हर जीत की तरह इस जीत के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। भारत में वैसे भी क्रिकेट का एक अलग मुकाम है और इस जीत के बाद यहां भी टी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ने लगी। फिर तो क्रिकेट की आर्थिक महाशक्ति इसका अर्थशास्त्र भी समझने लगी। बीसीसीआई ने इस लोकप्रियता को व्यर्थ न जाने दिया और शुरुआत हुई आईपीएल ( इंडियन प्रीमियम लीग ) की। जिसमे बीसीसीआई ने अन्य देशों की ट्वेन्टी-20 प्रतियोगिता की चैम्पियन टीमों को दावत दी।

आईपीएल समिति का अध्‍यक्ष ललित मोदी को बनाया गया जिन्‍होंने आईपीएल की सफलता को शिखर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि उन्‍होंने 1996 में बीसीसीआई के सामने अपने इस विचार को रखा था लेकिन घरेलू क्रिकेट को देखते हुए बोर्ड ने इसे लागू करने से मना कर दिया। लेकिन 'जी ग्रुप' द्वारा अप्रैल 2007 में आईसीएल के नाम से इसी तरह की एक लीग की शुरुआत करने के बाद आईपीएल जल्‍दी से लांच किया गया। आईपीएल ज़ी-समूह के इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल), यूरोप में क्लब फ़ुटबॉल की प्रतियोगिता चैम्पियंस लीग और नेशनल बॉस्‍केटबॉल लीग को ध्‍यान में रखकर शुरू की गई।

[संपादित करें] टीमे

कोलकाता नाइत राईदर्स
यह कोलकाता का टीम है। इसका कप्टानसौरव गांगुली एवम ब्रेन्दन मैक्कलम है।

चेन्नई सुपर किन्गस

यह चेन्नई का टीम है। इसका कप्टान महेंद्र सिंह धोनी है।

किन्गस xi पन्जाब

यह पंजाब का टीम है। इसका कप्टान युवराज सिंह है।

मुम्बई इंडियन्स

यह मुम्बई का टीम है। इसका कप्टान सचिन तेंदुलकर है।

देक्कन चार्जर्स

यह हैदराबाद का टीम है। इसका कप्टान एडम गिलक्रिस्ट है।

रोयल चैलेन्जर्स बैन्गलोड्

यह बंगलोर का टीम है। इसका कप्टान अनिल कुंबले है।

राजस्थन रोयल्स

यह राजस्थान का टीम है। इसका कप्टान शेन वार्न है।

tatti

[संपादित करें] सन्दर्भ

[संपादित करें] बाहरी सूत्र

हिन्‍दी में 'इंडियन प्रीमियर लीग' की वेबसाइट

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ