इंडियन नैशनल लोकदल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(इंडियन नेशनल लोकदल से अनुप्रेषित)
इंडियन नेशनल लोकदल
नेता ओमप्रकाश चौटाला
दल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला
महासचिव अभय सिंह चौटाला
गठन १९८७
लोकसभा मे सीटों की संख्या
0 / 543
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
1 / 90
हरियाणा विधानसभा
जालस्थल inldparty.com
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव

इंडियन नेशनल लोकदल या इनेलो भारत के हरियाणा राज्य की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। [1]

स्थापना एवं इतिहास[संपादित करें]

इंडियन नेशनल लोकदल की स्थापना भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जी ने अक्टूबर १९९६ में हरियाणा लोक दल (राष्ट्रीय) के नाम से की थी।

इनेलो एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में १९८७ के दौरान राजनीतिक अस्तित्व में आयी। वर्तमान में ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के अध्यक्ष और उनके छोटे पुत्र अभय सिंह चौटाला पार्टी के महासचिव हैं। इनेलो पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का अंग रह चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं की अनुपस्थिति में २०१४ के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के छोटे पुत्र अभय चौटाला के नेतृत्व में 90 में से 19 सीटें जीती और बीजेपी के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनी। विपक्ष के नेता के रूप में अभय चौटाला विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व किया। अप्रैल २००१ में देवी लाल के निधन के बाद से इनेलो का राजनैतिक संघर्ष का दौर आरंभ हुआ और बीते ४ विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति निराशाजनक रही।

चुनावी राजनीति[संपादित करें]

हरियाणा विधानसभा चुनाव २०१९[संपादित करें]

हरियाणा विधानसभा चुनाव २०१९ के लिए इनेलो ने पहले बसपा के साथ गठबंधन किया था किंतु बाद में बात नहीं बनी एवं फिर शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया गया। इन चुनावों में पार्टी ने अपने राजनैतिक इतिहास का सबसे निकृष्ट प्रदर्शन किया तथा केवल १ ही सीट जीतने में सफल हुई एवं ८० सीटों पर हार मिली, साथ ही ७८ स्थानों पर प्रत्याशी अपनी ज़मानत भी हार गए। गठबंधित साथी अकाली दल भी अपनी तीनों सीटों पर हार गया। इन चुनावों में इनेलो का मत % भी अब तक के सबसे कम २.४५% पर पहुंच गया जो कि पिछले चुनावों में २४.११% था।

पार्टी को एकमात्र एलनाबाद सीट पर जीत हासिल हुई जहां अभय सिंह चौटाला लड़ रहे थे। इस प्रकार वर्तमान विधानसभा में इनेलो का केवल एक ही विधायक है।

लोकसभा चुनाव २०१९[संपादित करें]

२०१९ के लोकसभा चुनावों में इनेलो ने सभी १० सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए परन्तु एक भी स्थान पर जीत नहीं सके। पार्टी को केवल १.९% वोट ही प्राप्त हुए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव २०१४[संपादित करें]

लोकसभा चुनाव २०१४[संपादित करें]

क्रम राज्य निर्वाचन क्षेत्र सांसद टीप संदर्भ
हरियाणा सिरसा चरणजीत सिंह रोड़ी [2]
हिसार दुष्यंत चौटाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव २००९[संपादित करें]

लोकसभा चुनाव २००९[संपादित करें]

मुख्यमंत्री[संपादित करें]

क्रम मुख्यमंत्री कार्यकाल पदावधि विधानसभा
ओम प्रकाश चौटाला २४ जुलाई १९९९ ३ मार्च २००० &0000000177055200.0000005 वर्ष, 223 दिन नवीं विधानसभा
३ मार्च २००० ४ मार्च २००५ दसवीं विधानसभा

चुनावी प्रदर्शन[संपादित करें]

लोकसभा चुनाव[संपादित करें]

लोकसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ
लड़ीं जीतीं # %
सोलहवीं लोकसभा २०१४ १० २७,९९,८९९ ०.५१
सत्रहवीं लोकसभा २०१९ १० २,४०,२५८ ०.०४

हरियाणा विधानसभा[संपादित करें]

विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ
लड़ीं जीतीं # %
दशमी विधानसभा २००० ६२ 47 - २९.६१
एकादश विधानसभा २००५ ८९ 09 - २६.७७
बारहवीं विधानसभा २००९ ८८ 31 - २५.७९
तेरहवीं विधानसभा २०१४ ९० 19 २९,९६,२०३ २४.१
चौदहवीं विधानसभा २०१९ ८० 01 ३,०५,४८६ २.४४

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Election Results - Full Statstical Reports – Election Commission of India". Election Commission of India. मूल से 7 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अप्रैल 2013.
  2. सोलहवीं लोकसभा के सदस्य- दलवार Archived 2020-11-16 at the वेबैक मशीन लोकसभा हिन्दी

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]