आलूबालू
आलूबालू, गिलास या चेरी एक खट्टा-मीठा गुठलीदार फल है। इसका रंग लाल, काला या पीला होता है और इसका अकार आधे से सवा इंच के व्यास (डायामीटर) का गोला होता है।
अनुक्रम |
स्वास्थ्य लाभ[संपादित करें]
आलूबालू में ऐन्थोसाय्निन नाम के पदार्थ होते हैं जो शरीर के अंगों में जलन और दर्द कम करते हैं। माना जाता है के मधुमेह और ह्रदय व अन्य ग्रंथियों के रोगों में छुपी हुई जलन का बहुत बड़ा हाथ है। चूहों के साथ प्रयोगों में देखा गया है के आलूबालू के ऐन्थोसाय्निन जलन हटाने में मदद करते हैं।
उत्पादन[संपादित करें]
भारत में आलूबालू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरपूर्वी राज्यों में पैदा किया जाता है। विश्व भर में सन् २००७ में २० लाख टन आलूबालू पैदा किया गया था, जिसमें से ४०% यूरोप में और १३% संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा किया गया।
| सबसे अधिक आलूबालू पैदा करने वाले देश - २००७ (हज़ारों टन में) |
|
|---|---|
| 398.1 | |
| 260.7 | |
| 225.0 | |
| 145.1 | |
| 100.0 | |
| 75.0 | |
| 72.6 | |
| 68.2 | |
| 65.2 | |
| 62.8 | |
| World Total | 2,033.1 |
| स्रोत: संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन[1] | |
अन्य भाषाओँ में[संपादित करें]
आलूबालू को कश्मीरी में भी "गिलास" कहा जाता है। नेपाली में इसे "पैयुँ" कहा जाता है। अंग्रेज़ी में इसे "चेरी" (cherry), पंजाबी और उर्दू में इसे "शाह दाना" (شاہ دانہ) कहा जाता है। अरबी में इसे "कर्ज़" (كرز) कहा जाता है।
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "FAOSTAT: ProdSTAT: Crops". Food and Agriculture Organization. 2007. http://faostat।fao।org/site/567/DesktopDefault।aspx?PageID=567. अभिगमन तिथि: 07-02-2009.