अन्तर्राष्ट्रीय आम महोत्सव, दिल्ली
अन्तर्राष्ट्रीय आम महोत्सव, दिल्ली, भारत में आयोजित होने वाला एक वार्षिक द्विदिवसीय उत्सव होता है। इसमें आम की किस्मेंप्रदर्शित की जाती हैं, साथ ही आम से संबंधित लोग आते हैं,स्पर्धाएं आयोजित की जातीं हैं। इस महोत्सव का आयोजन १९८७ से आरंभ किया गया है। [1]
२००६ के महोत्सव का उद्घाटन दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने किया था। इसका आयोजन दिल्ली पर्यटन और यातायात विकास विभाग ने किया था। इसमें कृषि एवं संसाधित खाद्य पदार्थ निर्यात विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर बोर्ड तथा नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने भी सहयोग दिया था। विगत कई वर्षों की भांति इसका आयोजन दिल्ली के तालकटोरा उद्यान तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में ही किया गया था। [1][2] [3]
[संपादित करें] अन्य महोत्सव
विश्व में अन्य कई स्थानों पर भी आम्र महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जैसे मायामी, फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य, दूसरा सेबू, फिलिपींस में और एक अन्य नेग्रिल, जमाएका में भी।[4][5][6]
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 “Mango festival inaugurated”, New Delhi, The Hindu, 9 July 2006। अभिगमन तिथि: 2007-01-13।
- ↑ "Delhi Events". Delhi. lonely planet. http://www.lonelyplanet.com/worldguide/destinations/asia/india/delhi/events. अभिगमन तिथि: 2007-01-13.
- ↑ गलती उद्घृत करें:
<ref>का गलत प्रयोग;times2006नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ About Miami
- ↑ Sun Star Cebu
- ↑ Fourth Annual Delveland Mango Festival