आफताब आलम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आफताब आलम

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय
पद बहाल
7 जून 2007 – 10 नवंबर 2007

जन्म 19 अप्रैल 1948 (1948-04-19) (आयु 75)

जस्टिस आफताब आलम (जन्म: 19 अप्रैल 1948) भारतीय न्यायाधीश और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

आफताब आलम का जन्म 1948 में पटना , बिहार में हुआ था। उन्होंने "पटना कॉलेजिएट स्कूल" में पढ़ाई की।

कैरियर[संपादित करें]

पटना उच्च न्यायालय

लॉ पास करने के बाद उन्हें एक वकील के रूप में नामांकित किया गया और पटना उच्च न्यायालय में आपराधिक, श्रम और संवैधानिक मामले पर प्रेक्टिस की।

आफताब आलम को 36 वर्ष की उम्र में एक वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था।

7 सितंबर 1981 को उच्च न्यायालय में भारत सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील बने और 6 सितंबर 1985 तक अपनी सेवाएं दीं।

27 जुलाई 1990 को, पटना उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

उन्हें 6 जून 2007 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में  जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था।[1]

12 नवंबर 2007 को भारत का उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने।

18 अप्रैल 2013 को सेवानिवृत्ति के बाद, न्यायमूर्ति आलम को दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था।[2][3]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

अपने कानूनी करियर के अलावा, वह उर्दू के प्रख्यात विद्वान, फ़ारसी शायरी और सूफ़ीज़म का भी अच्छा ज्ञान रखते हैं।[4]

ग़ालिब इंस्टीट्यूट, नयी दिल्ली ट्रस्ट के सदस्य हैं।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Justice Aftab Alam is appointed judge of the Supreme Court". अभिगमन तिथि 10 December 2018.
  2. "Justice Aftab Alam likely to be new TDSAT chairman". The Hindu Business Line. 2 June 2013. अभिगमन तिथि 28 March 2019.
  3. "FORMER CHAIRPERSON, TDSAT". tdsat.gov.in. मूल से 18 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 December 2018.
  4. "Former Judges". मूल से 10 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 December 2018.
  5. Trust member, Ghalib institute https://ghalibinstitute.org/administration/ Archived 2020-06-07 at the वेबैक मशीन