आखन
| आखन Aachen |
|||
|---|---|---|---|
| आखन का मनोरम दृश्य | |||
|
|||
| उपनाम: एक्स ला चैपल | |||
| निर्देशांक : | |||
| देश | जर्मनी | ||
| राज्य | उत्तर राइन-वेस्ट्फ़ैलिया | ||
| प्रशासनिक क्षेत्र | कोलोन | ||
| जिला | आखन | ||
| क्षेत्र | |||
| • कुल | 160.83 | ||
| ऊँचाई | 266 | ||
| आबादी (31 दिसम्बर 2009) | |||
| • कुल | 258 | ||
| • घनत्व | 1,607 | ||
| दूरभाष कोड | 0241 / 02405 / 02407 / 02408 | ||
| जालस्थल | aachen.de | ||
आखन (फ्रेंच नाम एक्स ला चैपल) जर्मनी में एक शहर है. आखन कैथेड्रल एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है.
फ़्रान्स के शासक शारलेमेन 768 में क्रिसमस के दौरान पहली बार आखन आये थे. 792 और 814 के बीच उन्होंने ज़्यादातर सर्दियाँ यहीं बितायीं. इस दौरान यह शहर उनके साम्राज्य का राजनीतिक केन्द्र बन गया. शारलेमेन को आखन में उन्हीं के बनाये चर्च में दफ़नाया गया था, और आज भी उनके अवशेष इसी शहर में संरक्षित हैं.
शारलेमेन की मौत के बाद भी काफ़ी सारे जर्मन शासकों की ताजपोशी आखन में हुई. इनमें से आखिरी ताजपोशी फर्डिनेंड I की थी, जो 1531 में हुई थी.[1]
मध्य युग के दौरान आखन क्षेत्रीय महत्व का शहर बना रहा. परन्तु, 1656 की एक आग में यह शहर तबाह हो गया. एक्स ला चैपल संधि (1668) को 2 मई 1668 को आचेन में तय किया गया था. एक्स ला चैपल की द्वितीय संधि भी 24 अप्रैल 1748 को यहीं तय की गयी थी.
17 वीं सदी के मध्य तक आखन एक स्पा शहर के रूप में मशहूर हो गया. 19 वीं सदी तक आखन यूरोप में उच्चस्तरीय वेश्यावृत्ति का केंद्र बना रहा. 1801-51 के दौरान आखन फ़्रान्स के कब्ज़े में था. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह शहर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था.
21 वीं सदी में आखन जर्मनी के एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी विकास केंद्र के रूप में उभर के सामने आया है.
स्रोत [संपादित करें]
| विकिमीडिया कॉमन्स पर आखन से सम्बन्धित मीडिया है। |
- ↑ Bridgwater, W. & Beatrice Aldrich. (1966) कोलंबिया-वाइकिंग डेस्क विश्वकोश. कोलंबिया विश्वविद्यालय. p11.