आई एन एस सिंधु राक्षस

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
चित्र:Sindhurakshak.jpg
सिंधु राक्षस

सिंधु राक्षस भारतीय नौसेना की शत्रु विनाशक पनडुब्बी है। इसे १९ जुलाई २००० को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। ३००० टन वजन की यह पनडुब्बी सतह से २४० मीटर नीचे-नीचे ६४० किलोमीटर तक शत्रु सीमा में प्रवेश कर सकती है। यह डीजल चालित मोटरों द्वारा विद्युत उत्पन्न करती है तथा जल में १९ किलमोमीटर की अधिकतम रफ्तार से चल सकती है। इसकी लम्बाई २३८ फीट है तथा इसमें ६ इंजन लगे हुए हैं। अपने ५२ कर्मियों के साथ यह लगातार ४५ दिनों तक जल के भीतर रह सकती है।