आईआरसीटीसी (IRCTC)

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
Indian Railway Catering and Tourism Corporation
प्रकार Subsidiary of the Indian Railways
स्थापना
मुख्यालय New Delhi, India
सेवित क्षेत्र India
उद्योग Railways
सेवाएं Catering, Tourism and Online Ticketing
मातृ कंपनी Indian Railways
वेबसाइट IRCTC website

इंडियन रेल्वे केटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी (IRCTC)) यह इंडियन रेल्वेज़ का उप विभाग है जो रेल्वेज़ की खानपान व्यवस्था, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट संबंधी गतिविधियों का कार्यभार संभालता है.

अनुक्रम

[संपादित करें] सेवायें

[संपादित करें] केटरिंग (खानपान)

आईआरसीटीसी1 (IRCTC1), भारत भर की गाड़ियों में और रेल्वे स्टेशनों पर खानपान की सेवाएं उपलब्ध कराने की ज़िम्मेदारी संभालता है. यात्रा की दूरी और यात्रियों की औसत लदान घटक को ध्यान में रखते हुए, रेल्वेज़ द्वारा या तो गाड़ी में ही पैंट्री कार की व्यवस्था की जाती है या यात्रा के दौरान कुछ चुनिदा स्टेशनों पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है.

[संपादित करें] ऑनलाइन टिकट सुविधा

भारत में रेल टिकट बुकिंग को सुविधाजनक और बेहतर बनाने में आईआरसीटीसी (IRCTC) का बहुत बड़ा योगदान रहा है. इस विभाग ने अपने वेबसाइट पर इंटरनेट के ज़रिये, और साथ ही मोबाइल फ़ोन से जीपीआरएस (GPRS) या एसएमएस (SMS) के ज़रिये भी रेल टिकट बुकिंग कराने की सुविधा उपलब्ध कराने में पथप्रदर्शक का काम किया है. टिकट रद्द करना हो या उसमें कोई परिष्करण करना हो तो वह भी ऑनलाइन पर किया जा सकता है. इ-टिकटों (E-tickets) के अलावा, आईआरसीटीसी (IRCTC) आई-टिकटें (I-tickets) भी प्रदान करता हैं जो मूल रूप से सामान्य टिकट की तरह ही होते हैं, अंतर सिर्फ़ इतना होता है कि उनकी बुकिंग ऑनलाइन द्वारा की जाती है और उन्हें डाक द्वारा पहुंचाया जाता है. टिकट के पीएनआर स्टेटस (PNR Status) की जानकारी भी ऑनलाइन पर हासिल करने की सुविधा भी हाल ही में उपलब्ध कराई गयी है.

मुंबई की सबर्बन गाड़ियों के यात्री अपना सीज़न टिकट भी आईआरसीटीसी (IRCTC) के वेबसाइट के ज़रिये प्राप्त कर सकते हैं.

हाल ही में आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अकसर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए "शुभ यात्रा" नामक योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना के ज़रिये, यात्री वार्षिक शुल्क का अग्रिम भुगतान करके, पूरे वर्ष भर में खरीदी हुई अपनी टिकटों पर रियायत पा सकते हैं.[1]

[संपादित करें] पर्यटन

आईआरसीटीसी (IRCTC) देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बजट और डीलक्स पैकेज टूर का आयोजन भी करता है. भारत दर्शन नामक लोकप्रिय पर्यटन पैकेज द्वारा बजट पर्यटकों को भारत के महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की सैर करायी जाती है.[2] लग्ज़री पर्यटन पैकेज भी उपलब्ध कराये जाते हैं जिनमें विशेष लग्ज़री गाड़ियों में यात्रा कराई जाती है, जैसे:

  • पैलेस ऑन व्हील्स
  • रॉयल ओरिएंट एक्सप्रेस
  • गोल्डन चैरियट (स्वर्ण रथ)
  • डेक्कन ओडिसी
  • रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स
  • बुद्धिस्ट (बौद्ध) सर्किट ट्रेन

और आईआरसीटीसी (IRCTC) 'महाराजास एक्सप्रेस' के प्रचालन में भी भागीदार है.[3]

ऑनलाइन पर रेल टूर पैकेज (Rail Tour Package), हॉलिडे पैकेज (Holiday package), होटेल्स, कैब्स (टैक्सियाँ), टूरिस्ट ट्रेन्स इत्यादि की बुकिंग के लिए railtourismindia.com (रेलटूरिज़्मइंडिया.कॉम)[4] पर लॉग ऑन करें.

पारंपरिक पर्यटन के अलावा, आईआरसीटीसी (IRCTC) साहसिक पर्यटन पैकेज भी उपलब्ध कराता है जिसमें पानी के खेल, जोखिम भरे खेल और जंगलों में लंबी पैदल यात्रा इत्यादि शामिल हैं. इनके अलावा, पर्यटकों की विशिष्ट पसंद के अनुकूल पर्यटन योजना बनाने का प्रावधान इसका एक और ख़ास आकर्षण है.

[संपादित करें] पुरस्कार और उपलब्धियां

ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के बाद, बहुत ही कम समय में, आईआरसीटीसी (IRCTC) का वेबसाइट पूरे एशिया-पेसिफ़िक क्षेत्र में सबसे बड़ा और सबसे तेज़ी से प्रगति करता इ-कॉमर्स (e-commerce) वेबसाइट बन गया, और 2003 में इस वेबसाइट के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या लगभग छः लाख थी.[5]

आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा जीते हुए कुछ अन्य पुरस्कार हैं:

  • भारत सरकार, पर्यटन के मंत्रालय द्वारा नैशनल टूरिज़्म अवॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया.
  • हरियाणा सरकार और भारत सरकार द्वारा 2007-08 संयुक्त रूप नैशनल अवॉर्ड फॉर ई-गवर्नेंस से सम्मानित किया गया.
  • सीएनबीसी (CNBC) द्वारा "सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस पीएसयू (PSU) साइट" के लिए जीनियस ऑफ़ द वेब अवॉर्ड 2007 से सम्मानित किया गया.
  • 9 से 11 फ़रवरी 2008 से मुंबई में ट्रैवेल एंड टूरिज़्म फेयर ऑफ़ इंडिया (टीटीएफ (TTF) एंड ओटीएम (OTM) 2008) में सर्वश्रेष्ठ वैल्यू लेज़र प्रोडक्ट क्षेत्र के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) टूरिज़्म यूनिट ऑफ़ वेस्ट ज़ोन द्वारा विजेता घोषित किया गया.
  • 2007-08 वर्ष में "सर्वश्रेष्ठ सिटिज़न सेंट्रिक एप्लीकेशन" के लिए नैशनल अवॉर्ड फॉर ई-गवर्नेंस जीता.
  • 12 से 10 फरवरी 2007 से मुंबई में ट्रैवेल एंड टूरिज़्म फेयर ऑफ़ इंडिया (टीटीएफ (TTF) एंड ओटीएम (OTM) 2007) में सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव प्रोडक्ट क्षेत्र के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) टूरिज़्म यूनिट द्वारा विजेता घोषित किया गया.
  • 2007 में "सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट" के लिए सीएसआई (CSI) -निहिलेंट ई-गवर्नेंस अवॉर्ड जीता.
  • 2005 में आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक रिटेल एक्सीलेंस अवॉर्ड जीता.
  • 2003 और 2004 में डेटाक्वेस्ट द्वारा पाथ ब्रेकर अवॉर्ड जीता.
  • भारत सरकार, रेल के मंत्रालय द्वारा मीनी रत्ना कैटगरी-1 से सम्मानित किया गया.

[संपादित करें] संदर्भ

  1. शुभ यात्रा निष्ठा कार्यक्रम
  2. भारत दर्शन
  3. Gupta, Jayanta, “Rs 1 lakh a night on Maharajas’ Express”, Times of India, 2010-03-19। अभिगमन तिथि: 2010-04-06।
  4. [1]
  5. "At your doorstep". The Hindu. http://www.thehindubusinessline.com/ew/2003/12/31/stories/2003123100020100.htm. 

[संपादित करें] बाहरी लिंक्स

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ