आइफ़ोन
आइफ़ोन (iPhone) ऍपल इंक. (Apple Inc) द्वारा बनाया गया एक मोबाइल फ़ोन है। यह स्मार्टफोन कि श्रेणी मे आता है। इसमे इण्टरनेट तथा मल्टीमीडिया को चलाया जा सकता है। आइफ़ोन का नवीनतम संस्करण आइफोन ४ है।
[संपादित करें] हिन्दी समर्थन
आइफोन में आंशिक हिन्दी समर्थन होता है। हिन्दी दिखती तो है लेकिन बिखरी हुयी अर्थात देवनागरी टैक्स्ट सही प्रकार से रॅण्डर नहीं होता [1]। अतः वे ऍप्लीकेशनें जो कि हिन्दी प्रदर्शन हेतु फोन के लेआउट इंजन पर निर्भर हैं (जैसे सभी अन्तर्निमित ऍप्लीकेशन), हिन्दी सही से नहीं दिखा सकती। एक स्वतन्त्र डेवलपर इसके लिये फॉण्ट इञ्जन पर काम कर रहे हैं[2]।
आंशिक हिन्दी समर्थन के बावजूद फोन में वे सॉफ्टवेयर हिन्दी सही से दिखा सकते हैं जो कि इसके लिये फोन के फॉण्ट इंजन का प्रयोग न करके अपने फॉण्ट इंजन का प्रयोग कर रहे हों[3]।
हिन्दी इनपुट के लिये व्यवस्था का होना अनिश्चित है, हालांकि संकेत मिलता है कि ऐसी व्यवस्था है[4]। हालाँकि हिन्दी कीबोर्ड हेतु एक ऍडऑन उपलब्ध है परन्तु वह मानक कीबोर्ड लेआउट इनस्क्रिप्ट पर आधारित नहीं है।
हिन्दी में ईमेल टाइप करने के लिये एक Hindi Email Keyboard नामक टूल उपलब्ध है।[5][6]
[संपादित करें] सन्दर्भ
|
||||||||||||||||||||||||||||||||