अस्थि विज्ञान
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। |
एक मानव कंकाल
अस्थि विज्ञान, अस्थियों या हड्डियों के वैज्ञानिक अध्ययन को कहते है। यह नृविज्ञान और पुरातत्व की एक उपशाखा है। अस्थि विज्ञान के अंतर्गत हड्डियों का विस्तृत अध्ययन किया जाता है जिसमें, अस्थि संरचना, कंकालीय तत्व, दांत, आकृति विज्ञान, अस्थियों के कार्य, रोग, विकृतिविज्ञान, (उपास्थि साँचों से) अस्थिकरण की प्रक्रिया, हड्डियों का प्रतिरोध और कठोरता (जैवभौतिकी या बायोफिज़िक्स) शामिल हैं। अक्सर जैव सांस्कृतिक संदर्भों में वैज्ञानिकों द्वारा अस्थि विज्ञान का प्रयोग, मानव अवशेषों की आयु, लिंग, मृत्यु, वृद्धि और विकास के निर्धारण के लिए किया जाता है।