अल्ताफ़ हुसैन

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(अल्ताफ हुसैन से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


अल्ताफ हुसैन (उर्दू : الطاف حسین) (जन्म : 17 सितम्बर, 1953 , कराची) पाकिस्तान की प्रमुख राजनैतिक पार्टी मुत्तहिद क़ौमी मूवमेंट के संस्थापक एवं नेता हैं। सन् १९८८ एवं सन् १९९० के नेशनल असेम्बली के चुनावों में यह पार्टी तीसरा सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी। उनके उपर हत्या की विफल कोशिश की गयी थी जिसके बाद सन् १९९२ से वे यूके में स्वयं निर्वासित जीवन जी रहे हैं।