अयान हिरसी अली
डच लेखिका और राजनीतिज्ञ अयान हिरसी अली वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट की फेलो हैं. उनकी ‘इनफिडेल’ नामक संस्मरणों की किताब काफी चर्चा में रही है. इस्लाम की कथित आलोचना करती फिल्म की पटकथा लिखने की वजह से खतरे के साये में जी रहीं हॉलैंड की राजनेता और धर्म की प्रमुख आलोचक अयान हिरसी अली का मानना है कि इस्लाम पर व्यापक बहस होनी चाहिए और दुनिया भर में उसकी ‘व्यवस्थित समीक्षा’ की जानी चाहिए।
परिचय [संपादित करें]
सोमालिया में एक मुस्लिम परिवार में जन्मी और बाद में धर्म से विद्रोह करने वाली अली ने कहा कि इस्लाम का मुश्किल में होना एक गलत विचार है, अगर चीजें इसी तरह चलती रहीं तो इस्लाम मुश्किल में जरूर पड़ जाएगा।
अली ने वर्ष 2006 में ‘इनफाइडेल’ (kaafir) शीषर्क से अपना संस्मरण प्रकाशित किया था और उन्होंने कुरान शरीफ की कुछ आयतों की आलोचना करने वाली थेव वान गोश द्वारा निर्मित फिल्म ‘सबमिशन’ की पटकथा लिखने के अलावा उसमें अपना स्वर भी दिया था। इस फिल्म से मुसलमानों का गुस्सा भड़क गया था।
इस फिल्म से व्यापक तौर पर रोष उत्पन्न हो गया था और एक कट्टरपंथी समूह के सदस्य ने वर्ष 2004 में वान गोश की हत्या कर दी थी। गोश के शरीर में घोंपे गए चाकू में लगे खत में अली की हत्या की धमकी दी गई थी। अली के खिलाफ फतवा भी जारी किया गया है।
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- ‘इसलाम आज इतिहास की सबसे बड़ी समस्या है’ (अयान से साक्षात्कार)
- "Ayaan Hirsi Ali and the battle against the radical Islam". http://ayaanhirsiali.web-log.nl/ayaanhirsiali/english. weblog
- "The AHA Foundation". http://www.theahafoundation.org.
- "Ayaan Hirsi Ali". http://www.aei.org/scholar/117. American Enterprise Institute profile
- Susanne Pari, Ayaan Hirsi Ali. (25 May 2010) (English में). From Islam to America: Ayaan Hirsi Ali. [video recording]. Palo Alto, California: Commonwealth Club. Event occurs at 1:09:24. http://fora.tv/2010/05/25/From_Islam_to_America_Ayaan_Hirsi_Al.