आमू दरिया
आमू दरिया (संस्कृत: वक्शु नदी, फ़ारसी: آمودریا आमू दरिया, अरबी: جيحون जिहोन) मध्य एशिया की एक बड़ी नदी है जो वख़्श और पंज नदियों के संगम से बनती है।[1] इस नदी की कुल लम्बाई २,४०० कीलोमीटर है जिसमें से १,४५० की॰मी॰ की गहराई और बहाव नाव-यातायात चलने योग्य है।
[संपादित करें] स्रोत और मार्ग
आमू दरिया पामीर पर्वतमाला में स्थित ज़ोरकुल सरोवर से शुरू होता है. यहाँ पर इसका नाम पामीर नदी है। पामीर नदी थोड़ा दूर चलकर वाख़ान नदी के साथ संगम करती है और इनके विलय से जो नदी बनती है उसका नाम पंज नदी है। पंज नदी अफ़्गानिस्तान की ताजिकिस्तान के साथ की उत्तरी सीमा मानी जाती है। इसी सीमा पर चलते हुए ताजिकिस्तान से दक्षिण की ओर आती हुई वख़्श नदी का पंज नदी में विलय हो जाता है और इस से आगे इस नदी को आमू दरिया कहा जाता है। कुछ दूर चलकर इस आमू दरिया का रुख़ उत्तर की ओर हो जाता है और अंत में जाकर यह कज़ाख़िस्तान और उज़्बेकिस्तान के बीच स्थित अरल सागर में विलीन होती है।
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ Fish and fisheries at higher altitudes: Asia, Food & Agriculture Org., 1999, ISBN 9789251043097, ... In its upper reaches the Amu Darya is known as Vakhan River (Vakhsh), then as Panj River (Pyandzh), when it receives the Pamir River ...