अमीटर

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
अमीटर
जिस धारा को नापना है, उसे वहन करने वाला तार
स्प्रिंग रोटर की गति का विरोध करते हुए बल लगाती है
अमीटर, जिसका शून्य बीच में है।

अमीटर (ammeter या AmpereMeter) किसी परिपथ की किसी शाखा में बहने वाली विद्युत धारा को मापने वाला यन्त्र है। बहुत कम मात्रा वाली धाराओं को मापने के लिये प्रयुक्त युक्तियोंको "मिलिअमीटर (milliameter) या "माइक्रोअमीटर" (microammeter) कहते हैं।

अमीटर की सबसे पुरानी डिजाइन डी'अर्सोनल (D'Arsonval) का धारामापी या चलित कुण्डली धारामापी था।

[संपादित करें] अमीटर के बारे में मुख्य बातें

  • जिस शाखा में बहने वाली धारा मापनी हो, उस शाखा को तोड़कर उसके श्रेणीक्रम (सीरीज) में अमीटर लगाया जाता है।
  • इसका प्रतिरोध न्यूनतम (आदर्श रूप में शून्य) होना चाहिये।
  • धारामापी (गैल्वानोमीटर) को अमीटर में बदलने के लिये उसके कुण्डली के समान्तर क्रम में एक छोटा प्रतिरोध (या शन्ट) डाला जाता है।
  • किसी अमीटर की परास (रेंज) बढ़ानी हो तो भी उसके समानतर क्रम में शन्ट लगाया जाता है।
  • आजकल आंकिक (डिजिटल) अमीतर प्रचलित हो गये हैं।

[संपादित करें] इन्हें भी देखें