अभिलाक्षणिक प्रतिबाधा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। |
किसी समांगी विद्युत-लाइन की अभिलाक्षणिक प्रतिबाधा (characteristic impedance) या सर्ज प्रतिबाधा (surge impedance) इस लाइन के अनन्त लम्बाई (काल्पनिक) में प्रवाहित वोल्तता एवं धारा के अनुपात के बराबर होती है। इसे
से निरूपित किया जाता है। यह स्थिति सीमित लम्बाई की लाइन में भी सम्भव है यदि किसी उपाय से परावर्तन (reflections) शून्य बना दिया जाय। अभिलाक्षणिक प्रतिबाधा की एसआई मात्रक ओम है। किसी क्षयहीन लाइन के लिये अभिलाक्षणिक प्रतिबाधा का मान पूर्णत: वास्तविक संख्या आती है अर्थात इसमें कोई काल्पनिक भाग नहीं होता। (
). यदि किसी सीमित लम्बाई के ट्रान्समिशन लाइन को उसके अभिलाक्षणिक प्रतिबाधा के मान के बराबर प्रतिरोध से जोड़ दें तो शक्ति के स्रोत को यह लाइन एक अनन्त लम्बाई की लाइन जैसी ही प्रतीत होती है और इसमें संकेत का परावर्तन नहीं होता।
इन्हें भी देखें [संपादित करें]
- प्रतिबाधा (impedance)
- ट्रान्समिशन लाइन (Transmission line)
- मैक्सवेल के समीकरण (Maxwell's equations)